April Bank Holidays: अगर आप नौकरीपेशा है, तो जाहिर है कि आपकी सैलरी बैंक खाते में ही आती होगी? हमें किसी को ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है तो हम अपने बैंक खाते में जमा पैसों से ही ऐसा कर पाते हैं आदि। बैंकिंग से जुड़े अब ज्यादातर काम ऑनलाइन, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम के जरिए हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे बचे हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में अगर आप किसी काम के लिए बैंक जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगले महीने अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी छुट्टियों की सूची चेक करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6603bd500bdc93500c014e23","slug":"bank-holidays-list-in-april-2024-bank-will-remain-closed-for-14-days-in-april-2024-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"April 2024 Bank Holiday List: जान लें अप्रैल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
April 2024 Bank Holiday List: जान लें अप्रैल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी सूची
Wed, 27 Mar 2024 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bank Holidays List: अप्रैल में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bank Holidays List: अप्रैल में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
अप्रैल में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी सूची:-
1, 5 और 7 अप्रैल
- 1 अप्रैल को वित्त वर्ष खत्म होने की वजह से बैंकों के अकाउंट क्लोजिंग होते हैं, जिसके कारण 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
- 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और Jumat-ul-Vida की वजह से श्रीनगर, जम्मू और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी इसके अलावा 7 अप्रैल को रविवार है, इसलिए पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
Bank Holidays List: अप्रैल में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : अमर उजाला
9 से 11 अप्रैल तक
- 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में, साथ ही 10 अप्रैल को ईद की वजह से कोच्चि और केरल के बैंक बंद रहेंगे
- 11 अप्रैल को ईद है, इसलिए पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays List: अप्रैल में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
13 से 15 और फिर 17 अप्रैल
- 13 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है और 14 अप्रैल को रविवार की वजह से पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
- 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस होने की वजह से गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- वहीं, 17 अप्रैल को श्री राम नवमी है, जिसके कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर के बैंक बंद रहेंगे और यहां काम नहीं होगा
विज्ञापन
Bank Holidays List: अप्रैल में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
20, 21, 27 और 28 अप्रैल
- 20 अप्रैल को गरिया पूजा के कारण अगरतला में तो 21 अप्रैल को रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 27 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है, तो 28 अप्रैल को रविवार है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे।