Bank Aaj Open Hai Close Hai: आज के इस दौर में लगभग सभी काम ऑनलाइन हो गए हैं जिससे एक क्लिक करते ही आपके कई काम हो जाते हैं। जैसे, अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आप आसानी से मोबाइल से भेज सकते हैं और इसी तरह आपको भी कोई और जब चाहे तब पैसे भेज सकता है। नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लोगों को काफी सुविधा हुई है, लेकिन आज भी कई काम ऐसे हैं जिनके लिए लोगों को कभी न कभी अपने बैंक की शाखा में जाना ही पड़ता है।
{"_id":"68e9b318ff98cf0fe002f4df","slug":"bank-holiday-today-aaj-saturday-ko-bank-khula-hai-ya-band-check-full-list-2025-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Today Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक बंद तो नहीं? अपनी ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टी की लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Today Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक बंद तो नहीं? अपनी ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टी की लिस्ट
Sat, 11 Oct 2025 07:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:00 AM IST
सार
Aaj Saturday Ko Bank Khula Hai Ya Band Hai: आज शनिवार है और ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं।
विज्ञापन
आज शनिवार को बैंक बंद है क्या?
- फोटो : Amar Ujala
आज शनिवार को बैंक बंद है क्या?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक बंद है या खुला है?
- आज अगर आप किसी काम से बैंक जाना चाह रहे हैं, तो न जाएं क्योंकि आज बैंक बंद हैं और ये पूरे देश के बैंकों पर लागू है। दरअसल, आज महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण आज पूरे देश के बैंक बंद हैं। आज बैंकों में काम नहीं होगा। इसलिए आज बैंक न जाएं।
आज शनिवार को बैंक बंद है क्या?
- फोटो : Adobe Stock
अब कब जा सकते हैं बैंक?
- जैसा कि आज यानी शनिवार को तो पूरे देश के बैंक बंद हैं, इसलिए आज बैंक जाने का कोई फायदा नहीं। ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो फिर आप 13 अक्तूबर से 17 अक्तूबर के बीच कभी भी अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं, क्योंकि इन पांच दिनों में पूरे देश के बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज शनिवार को बैंक बंद है क्या?
- फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर के बचे हुए दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 12 अक्तूबर - रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 18 अक्तूबर - कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
- 19 अक्तूबर - पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
विज्ञापन
आज शनिवार को बैंक बंद है क्या?
- फोटो : Adobe Stock
- 20 अक्तूबर - दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है और इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
- 21 अक्तूबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे