फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से साल भर में करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें कैसे बनवाएं

Tue, 19 Nov 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman card registration process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits in Hindi: अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हों। जैसे, आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस कार्ड की हर साल की लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी कार्डधारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है...

Ayushman card registration process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
Ayushman card registration process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है
  • साथ ही आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर पंजीकरण होने के थोड़ी देर पर आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman card registration process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आप पात्र हैं
  • अगर आप ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • आप अगर पीएफ के सदस्य नहीं हैं आदि तो आप इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman card registration process in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड?

  • योजना के अंतर्गत जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग पीएफ या ईएसआईसी का लाभ लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed