फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: बेहद आसान है आयुष्मान कार्ड बनवाना, यहां जान सकते हैं तरीका

Tue, 15 Oct 2024 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Oct 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार वैसे तो कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, लेकिन एक ऐसी योजना भी है जिसमें लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सेवा दी जाती है। इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना में होता ये है कि पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवा कैसे सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आप यहां इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं और अपना भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आवेदनकर्ता आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Registration Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock

पहले जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है:-

आयुष्मान भारत योजना के तहत केवल उन्हीं लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके लिए नीचे पात्रता सूची दी है अगर आप इस सूची में हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं...
 

  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं...
Ayushman Card Registration Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  • अगर कोई दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • आप भी अगर इस आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • ऑफलाइन तरीके के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process in Hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • जहां पर पहले आपकी पात्रता चेक होती है
  • पात्र पाए जाने पर आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं और आपके आवेदन का प्रोसेस किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed