देश में बड़ी संख्या में पात्र लोग इलाज के खर्च से राहत पाने के लिए आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। पात्र परिवारों को इस कार्ड के जरिए अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।
वहीं, सोचिए कि आप इलाज करवा रहे हैं और आपके आयुष्मान कार्ड की पूरी लिमिट खत्म हो जाए, तो उसके बाद क्या होगा? क्या आयुष्मान कार्ड दोबारा काम करना बंद कर देगा या कुछ समय बाद इसमें फिर से राशि जुड़ जाएगी? चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते?
- फोटो : Adobe Stock Photos
- आयुष्मान कार्ड से साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- यानी पात्र लाभार्थी एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख रुपये तक का इलाज इस सुविधा के तहत करवा सकते हैं
- आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
3 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते?
- फोटो : Amar Ujala AI
अगर आयुष्मान कार्ड के पूरे 5 लाख रुपये पहले ही खर्च हो गए तो फिर क्या होगा?
- अब मान लीजिए किसी लाभार्थी ने एक ही वित्तीय वर्ष में इलाज करवाते हुए आयुष्मान कार्ड की पूरी 5 लाख रुपये की लिमिट इस्तेमाल कर ली
- अगर यह रकम साल खत्म होने से पहले ही खर्च हो जाती है, तो उसी वित्तीय वर्ष में उपलब्ध लिमिट खत्म मानी जाएगी
- ऐसी स्थिति में अगली लिमिट का इंतजार करना पड़ता है
4 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते?
- फोटो : Amar Ujala
- आपको बीच में अलग से लिमिट नहीं दी जाती है
- पर अगर आप साल भर के भीतर 5 लाख रुपये की लिमिट को इस्तेमाल करते हैं, तो आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
5 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते?
- फोटो : Amar Ujala
हर साल कब आती है आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट?
- आयुष्मान कार्ड की यह 5 लाख रुपये की लिमिट वित्तीय वर्ष के आधार पर चलती है
- वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक होता है और हर साल 1 अप्रैल को नई लिमिट रीसेट हो जाती है
- आपके आयुष्मान कार्ड में हर 1 अप्रैल को नई 5 लाख रुपये की लिमिट आ जाती है