Ayushman Card Yearly Limit Rule In Hindi: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो असल में लोगों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। इनमें किसी योजना के जरिए लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है तो किसी योजना में सब्सिडी जैसे दूसरी चीजें। जैसे, घर बनाकर देना, मुफ्त राशन देना आदि। इन योजनाओं से जुड़े भी करोड़ों की संख्या में लोग हैं और अगर आप भी इन योजनाओं के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
इसी क्रम में एक योजना आयुष्मान भारत योजना जिसके जरिए पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनसे लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस कार्ड की एक लिमिट होती है क्या उस लिमिट को एक बार खत्म कर सकते हैं? आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इलाज करवाने की टेंशन और इसमें लगने वाले पैसों की चिंता भी खत्म हो जाती है। आयुष्मान कार्ड में आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप साल भर के अंदर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं उनमें आप आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज करवा सकते हैं।
3 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
क्या एक बार में पूरी लिमिट खर्च कर सकते हैं?
- दरअसल, आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है जिसका मतलब होता है कि कार्डधारक साल भर के अंदर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि क्या आप पूरी कार्ड की लिमिट एक बार में खत्म कर सकते हैं या नहीं, तो इसका जवाब है कि ये आपके इलाज और बीमार पर निर्भर करता है।
4 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
- इसे ऐसे समझिए कि अगर आप किसी बीमारी का इलाज करवाने अस्पताल गए हैं, तो अस्पताल बताता है कि आपके इलाज के लिए कितने पैसे लगे हैं। अब ये पैसे 1-2 लाख या कुछ और भी हो सकते हैं या पूरे 5 लाख रुपये भी हो सकते हैं, लेकिन ये सब आपकी बीमारी पर ही निर्भर करता है। आप अपने मन से कार्ड की रकम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
5 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
खत्म हो जाए लिमिट तो क्या करें?
- अब अगर आपके आयुष्मान कार्ड की साल खत्म होने से पहले लिमिट खत्म हो गई है, तो आपके पास इंतजार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होता है। दरअसल, सरकार हर साल वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डालती है और इसके बाद आप उस लिमिट का इस्तेमाल इलाज करवाकर कर सकते हैं। जो प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, आप उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।