Ayushman Card: भारत सरकार और राज्य सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम किया जाता है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए जिसे केंद्र सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ उन लोगों को जोड़ा जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
ABY: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, पंजीकरण से पहले जान लें वरना रद्द हो सकता है आवेदन
आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जान लें कौन लोग पात्र हैं
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो जान लें कि इसके लिए पात्रता सूची है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं:-
- आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं ।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
- फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई कर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जाता है
- इसके बाद कार्ड के बनने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कौन लोग नहीं हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र?
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं। जो लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं उनकी सूची नीचे दी गई है:-
- अगर आप टैक्स भरते हैं यानी करदाता हैं
- अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- अगर आपका पीएफ कटता है और ईएसआईसी का भी लाभ मिलता है
- अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं
- अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं यानी सरकारी नौकरी करते हैं
- अगर आपके पास अपना वाहन है तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपात्र हैं।