फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें काम की बात: आयुष्मान कार्ड धारकों को न हो कोई दिक्कत, इसलिए अस्पताल में तैनात रहते हैं ये अधिकारी

Thu, 16 Jan 2025 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Jan 2025 02:15 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is ayushman mitra check here
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Mitra Details in Hindi: भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनमें से एक योजना ऐसी भी है जिसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में आपको पैसे नहीं खर्च करने पड़ते और सरकार आपके इलाज का पूरा खर्च उठाती है। दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है फिर इस कार्ड से ही आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।



वहीं, कई बार लोगों को ये पता नहीं होता कि कैसे इलाज करवाना है या कोई अन्य जानकारी नहीं होती। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके लिए सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में एक अधिकारी तैनात होता है जो आपकी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं ये अधिकारी कौन होता है और इसका काम क्या होता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is ayushman mitra check here
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock

कौन अधिकारी होता है तैनात?

  • दरअसल, सूचीबद्ध अस्पतालों (वे अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में आयुष्मान मित्रों की तैनाती की जाती है। सरकार द्वारा इनकी नियुक्ति की जाती है। अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं और आप इलाज के लिए अस्पताल जा रहे हैं तो आपको इनके पास जाना होता है और ये लोग आपकी उचित मदद करते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: who is ayushman mitra check here
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : freepik.com

आयुष्मान मित्रों के ये होते हैं काम:-

  • अगर कोई मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आता है तो उसकी मदद आयुष्मान मित्रों को करनी होती है। दस्तावेज से लेकर इलाज की प्रक्रिया तक जैसी चीजों के लिए मदद करनी होती है
  • अस्पताल में भर्ती होने में कोई दिक्कत न हो और किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इस बात का ध्यान भी आयुष्मान मित्र ही रखते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is ayushman mitra check here
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • मान लीजिए कि आपका इलाज नहीं हो पा रहा है या आपके आयुष्मान कार्ड में कोई दिक्कत है आदि। ऐसे में अस्पताल में आपकी समस्याओं का हल करना भी आयुष्मान मित्र का ही काम होता है
  • कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज मिलने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन से बेहतर तालमेल मिलाने का काम भी आयुष्मान मित्र का ही होता है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is ayushman mitra check here
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इतने तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको 5 लाख रुपये का सालाना कवर दिया जाता है यानी कार्ड धारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed