फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या कोई भी बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड या इसके लिए है कोई पात्रता सूची? यहां जानें जवाब

Thu, 04 Apr 2024 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Apr 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check full list here
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : Amar Ujala

ABY Eligibility: सरकार जब किसी भी सरकारी योजना को शुरू करती है, तो उसका सबसे पहला उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इसके लिए इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। अब जैसे आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए, जिसका नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसलिए अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले ये जानना जरूरी है कि क्या कोई भी ये कार्ड बनवा सकता है या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check full list here
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock
  • दरअसल, कोई भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी पात्रता सूची है, जिसके मुताबिक जो व्यक्ति पात्र होगा। वही आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है।
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check full list here
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock
  • यहां ये भी जानते चलें कि इस योजना में सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं) में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check full list here
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : iStock

बात अगर पात्रता की करें, तो जो लोग पात्र हैं, उनमें जो लोग शामिल हैं वो हैं...

  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria check full list here
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed