फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके फोन की स्क्रीन पर भी छप गए हैं एप्स के निशान? जानें इससे बचने के उपाय

Mon, 19 Oct 2026 08:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 19 Oct 2026 08:06 PM IST
सार

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के स्मार्टफोन की स्क्रीन पर ऐप्स के आइकॉन या निशान धुंधले रूप में छपे रहने लगते हैं। बता दें कि ऐसा होने के पीछे मुख्य रूप से फोन के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ अनजानी आदतें और गलतियां होती हैं, जिनके कारण स्क्रीन पर परमानेंट निशान या घोस्ट इमेज बनने लगती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Are App Icons Leaving Ghost Marks on Your Phone Screen? Know Causes and Prevention Tips
फोन स्क्रीन पर ऐप्स के निशान - फोटो : AI

App Icons Burnt In Phone Screen: आज के समय में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों को एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसमें होम स्क्रीन पर मौजूद ऐप्स के आइकॉन, कीबोर्ड या स्टेटस बार के निशान फोन की स्क्रीन पर धुंधले रूप में हमेशा के लिए छपे हुए दिखाई देने लगते हैं। तकनीक की भाषा में इसे 'स्क्रीन बर्न-इन' या घोस्ट इमेज कहा जाता है।



यह समस्या आमतौर पर एमोलेड या ओलेड डिस्प्ले वाले फोन में ज्यादा देखने को मिलती है। जब एक ही इमेज स्क्रीन पर घंटों तक एक ही जगह पर बनी रहती है, तो पिक्सल्स कमजोर होने लगते हैं। आइए बहुत आसान भाषा में समझते हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है।

Trending Videos
Are App Icons Leaving Ghost Marks on Your Phone Screen? Know Causes and Prevention Tips
फोन स्क्रीन पर ऐप्स के निशान - फोटो : AI

स्क्रीन की चमक को हमेशा संतुलित रखें

  • फोन की स्क्रीन पर एप्स के निशान पड़ने से रोकने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने मोबाइल की ब्राइटनेस को बहुत ज्यादा तेज न रखें।
  • हमेशा ऑटो-ब्राइटनेस का इस्तेमाल करें या जरूरत के हिसाब से रोशनी को मध्यम स्तर पर ही सेट रखें।
Are App Icons Leaving Ghost Marks on Your Phone Screen? Know Causes and Prevention Tips
डार्क मोड और वॉलपेपर का सही चयन - फोटो : Adobe Stock

डार्क मोड और वॉलपेपर का सही चयन

  • अपने स्मार्टफोन में हमेशा डार्क मोड का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
  • डार्क थीम का उपयोग करने से डिस्प्ले के पिक्सल्स पर कम दबाव पड़ता है और स्क्रीन बर्न-इन का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  • साथ ही, समय-समय पर अपने फोन का होम स्क्रीन वॉलपेपर बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Are App Icons Leaving Ghost Marks on Your Phone Screen? Know Causes and Prevention Tips
फोन स्क्रीन पर ऐप्स के निशान - फोटो : AI

स्क्रीन का ऑटो-लॉक समय कम करें

  • कई बार लोग फोन इस्तेमाल करने के बाद स्क्रीन बंद करना भूल जाते हैं, जिससे डिस्प्ले लगातार ऑन रहती है।
  • इससे बचने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर ऑटो-लॉक या स्क्रीन टाइम-आउट के समय को घटाकर 30 सेकंड या 1 मिनट पर सेट कर दें।
विज्ञापन
Are App Icons Leaving Ghost Marks on Your Phone Screen? Know Causes and Prevention Tips
लंबे समय तक एक ही एप को स्क्रीन पर खुला न रखें - फोटो : Adobe Stock

लंबे समय तक एक ही एप को स्क्रीन पर खुला न रखें

  • किसी भी एक एप, गेम या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को घंटों तक लगातार फुल ब्राइटनेस पर खुला न छोड़ें।
  • बीच-बीच में स्क्रीन को रिफ्रेश करते रहें या फोन की होम स्क्रीन पर आते रहें, ताकि डिस्प्ले के सभी पिक्सल्स एक समान रूप से काम कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed