17th Installment of PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर दिया जाता है। इसी कड़ी में 16 किस्त मिलने के बाद अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए जरूरी है कि आप पहले कुछ काम पूरे करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इन कामों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"660e3a0b6911c3d0db0311c1","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-what-work-is-mandatory-for-the-farmers-to-do-to-get-the-17th-kist-2024-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आप भी चाहते हैं 17वीं किस्त का लाभ लेना, तो भूल न जाना ये काम करवाना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आप भी चाहते हैं 17वीं किस्त का लाभ लेना, तो भूल न जाना ये काम करवाना
Thu, 04 Apr 2024 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
इन कामों को जरूर करवा लें:-
- आप 17वीं किस्त का लाभ चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं है, तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
- किस्त का लाभ लेने के लिए आपको भू-सत्यापन और ई-केवाईसी जैसे काम भी करवाने होते हैं। ये दोनों ही काम बेहद जरूरी हैं। अगर ये दोनों या इनमें से कोई भी एक काम नहीं हो पाता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
- अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं, तो ध्यान दें कि आपके द्वारा जो बैंक खाते की जानकारी दी गई है वो सही हो। अगर इसमें कोई गलती है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
17वीं किस्त कब आ सकती है?
- वैसे तो अभी 17वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जून महीने में ये किस्त जारी हो सकती है।