फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी समय पर नहीं बदलते इंजन ऑयल? जानें बाइक की लाइफ बढ़ाने का सही गणित

Mon, 19 Oct 2026 07:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 19 Oct 2026 07:32 PM IST
सार

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग बाइक में इंजन ऑयल को लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि एक तय समय के बाद इंजन ऑयल खराब हो जाता है और इसकी वजह से बाइक के अंदरुनी हिस्से भी खराब होने लगते हैं। आइए इस लेख में ये समझते हैं कि कितने किलोमीटर चलने के बाद इंजन ऑयल बदल लेना चाहिए।

विज्ञापन
When Should You Change Bike Engine Oil? Know the Right Mileage Rules to Increase Motorcycle Life
बाइक इंजन ऑयल रिन्यूअल समय - फोटो : AI

Bike Engine Oil Change KM Limit: बाइक चलाना हम सभी की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसकी सही समय पर सर्विसिंग कराना बहुत से लोग भूल जाते हैं। अक्सर बाइक चालक इंजन ऑयल को समय पर बदलने के बजाय उसे लंबे समय तक चलाते रहते हैं। क्या आप भी यही गलती करते हैं? आपको बता दें कि इंजन ऑयल आपकी बाइक का सबसे मुख्य हिस्सा होता है, जो इंजन के कलपुर्जों को रगड़ खाने से बचाता है और उसे ठंडा रखता है।



अगर आप समय पर पुराना और काला पड़ा इंजन ऑयल नहीं बदलेंगे, तो बाइक का इंजन धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा और उसका माइलेज भी गिर जाएगा। आइए इस लेख में समझते हैं कि बाइक का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए।

Trending Videos
When Should You Change Bike Engine Oil? Know the Right Mileage Rules to Increase Motorcycle Life
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik

मिनरल ऑयल का सही किलोमीटर गणित

  • अगर आप अपनी बाइक में साधारण यानी मिनरल इंजन ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 2,000 से 2,500 किलोमीटर चलने के बाद इसे बदलवा लेना चाहिए।
  • इससे इंजन के अंदरूनी कल्पुर्जे सुरक्षित रहते हैं और बाइक बिना किसी रुकावट के स्मूथ चलती है।
When Should You Change Bike Engine Oil? Know the Right Mileage Rules to Increase Motorcycle Life
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik

सिंथेटिक और सेमी-सिंथेटिक ऑयल की कार्यक्षमता

  • अगर आपकी बाइक में सेमी-सिंथेटिक या फुली सिंथेटिक इंजन ऑयल डाला गया है, तो इसकी उम्र ज्यादा होती है।
  • सेमी-सिंथेटिक ऑयल को हर 3,000 से 4,000 किलोमीटर पर और फुली सिंथेटिक ऑयल को लगभग 5,000 से 7,000 किलोमीटर चलने के बाद ही बदलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Should You Change Bike Engine Oil? Know the Right Mileage Rules to Increase Motorcycle Life
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik

समय पर इंजन ऑयल न बदलने का भारी नुकसान

  • गंदा और पुराना ऑयल अपनी चिकनाई खो देता है, जिससे इंजन के अंदर धातु के पुर्जे आपस में घिसने लगते हैं।
  • इसके कारण बाइक अत्यधिक गर्म होने लगती है, पिकअप गिर जाता है और आगे चलकर इंजन पूरी तरह से सीज होने का खतरा बन जाता है।
विज्ञापन
When Should You Change Bike Engine Oil? Know the Right Mileage Rules to Increase Motorcycle Life
इंजन ऑयल - फोटो : Freepik

इंजन ऑयल का लेवल जांचने का आसान तरीका

  • हर 15 से 20 दिन में बाइक के ऑयल डिपस्टिक को निकालकर ऑयल का स्तर और उसका रंग खुद चेक करें।
  • अगर ऑयल का रंग गहरा काला हो गया है या उंगलियों से छूने पर चिकनाहट खत्म लग रही है, तो बिना देरी किए नया इंजन ऑयल डलवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed