Ayushman Card: भारत सरकार द्वारा कई तरह की महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें से एक आयुष्मान भारत योजना भी है। दरअसल, हर व्यक्ति अपना इलाज करवा पाए ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है क्योंकि डॉक्टर की फीस और महंगी दवाओं के बीच ऐसा नहीं हो पाता है। खासतौर पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ही केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ देती है। बस इसके लिए जो लोग पात्र होते हैं उन्हें आवेदन करना होता है और आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है जिसके बाद आप लाभ ले सकते हैं। पर जरा रुकिए क्योंकि अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b3215e8df12b25720c43bd","slug":"ayushma-bharat-yojana-you-may-face-fraud-while-getting-ayushman-card-made-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर भूलकर न करें ये गलतियां, वरना आप भी हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर भूलकर न करें ये गलतियां, वरना आप भी हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार
Wed, 07 Aug 2024 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
न करें ये गलतियां:-
पहली गलती
- सबसे पहले तो ये जान लें कि अगर आप योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि वो आपका आवेदन करवा देगा तो इस चक्कर में बिल्कुल न पड़ें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर आपसे पैसे ठग सकते हैं और आपका कार्ड भी नहीं बनता।
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर ही जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई तरह की फर्जी वेबसाइट या एप हैं जिन पर अगर आप जाते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें आपको कहा जाता है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है इसे डाउनलोड कर लें या नया कार्ड बनवा लें आदि। ऐसे में आपको इन कॉल पर विश्वास नहीं करना है क्योंकि विभाग की तरफ से ऐसे कोई कॉल नहीं किए जाते हैं। दरअसल, ये कॉल फेक होते हैं जो आपको अपनी बातों में फंसाकर आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको ठग लेते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
कार्ड बनवाने के बाद रखें इस बात का ध्यान:-
- आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो भूलकर भी कभी इस कार्ड को किसी को न दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके कार्ड के जरिए इलाज के नाम पर पैसे निकाले जा सकते हैं। इसलिए इस कार्ड को संभालकर जरूर रखें।