फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Scheme: हर महीने सिर्फ 210 रुपये का निवेश और मिलेगी 5000 रुपये हर महीने पेंशन, जानें कैसे

Sat, 21 Feb 2026 08:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 08:06 AM IST
सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत योजना से जुड़ने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है। यहां आप इस योजना के बारे में सबकुछ जान सकते हैं।

विज्ञापन
Atal Pension Scheme: atal pension yojana per month premium and pension plan check here
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana: वैसे तो केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, लेकिन समय-समय पर कई तरह की नई योजनाएं भी शुरू की जाती है। ऐसी ही एक योजना है जिसे वर्ष 2015 में शुरू किया था। दरअसल, इस योजना का नाम है अटल पेंशन योजना।

ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना में आप सिर्फ 210 रुपये निवेश करके भी 5000 रुपये की पेंशन हर महीने प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये पेंशन किसे मिलती है। आगे आप इस योजना के बारे में और पेंशन प्लान से लेकर निवेश के बारे में जान सकते हैं...

Atal Pension Scheme: atal pension yojana per month premium and pension plan check here
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे होता है योजना में निवेश?

  • अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जो कि एक पेंशन योजना है
  • इस योजना में पहले आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आप हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
  • इस योजना में उम्र के हिसाब से और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने प्रीमियम देना होता है
Atal Pension Scheme: atal pension yojana per month premium and pension plan check here
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कितनी पेंशन हर महीने मिल सकती है?

  • इस योजना में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने मिल सकती है
  • जब आप इस योजना में आवेदन करते हैं, तब आपको पेंशन प्लान चुनना होता है
  • आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं उसी हिसाब से प्रीमियम जाता है और फिर आपको उतनी ही पेंशन मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Scheme: atal pension yojana per month premium and pension plan check here
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

किसे करने होते हैं 210 रुपये निवेश?

  • अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
  • आप इतने पैसे निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
Atal Pension Scheme: atal pension yojana per month premium and pension plan check here
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना होता है
  • फिर आपकी केवाईसी होती है
  • इसके बाद आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed