फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सेविंग अकाउंट से बेहतर होते हैं ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स? जानिए ओवरनाइट फंड्स के बारे में सब कुछ

Mon, 05 Oct 2026 02:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 05 Oct 2026 02:40 PM IST
सार

ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, और जो जानते भी हैं, उनके मन में इसे लेकर कई सवाल रहते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स बैंक के सेविंग अकाउंट से बेहतर हैं? आइए इस लेख में इसी बात को विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Are Overnight Mutual Funds Better Than a Savings Account? Know Everything About Overnight Funds in hindi
ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स - फोटो : AI

Overnight Mutual Funds vs Savings Account: अक्सर लोग अपने अतिरिक्त पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में ही पड़ा रहने देते हैं, जहां उन्हें महज 2.5 से 3 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। लेकिन अगर आप इस पैसे पर बिना किसी बड़े जोखिम के थोड़ा बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो 'ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स' एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। 



ये म्यूचुअल फंड की एक ऐसी श्रेणी है जो सिर्फ एक दिन (24 घंटे) की मैच्योरिटी वाले सरकारी और बेहद सुरक्षित बॉन्ड्स में पैसा निवेश करती है। इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और अच्छी बात यह है कि सेविंग अकाउंट की तरह जब चाहें तब निकाला जा सकता है। आइए इस लेख में बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि यह फंड कैसे काम करता है।

Are Overnight Mutual Funds Better Than a Savings Account? Know Everything About Overnight Funds in hindi
ओवरनाइट म्यूचुअल फंड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

जानिए कैसे काम करता है ओवरनाइट म्यूचुअल फंड

  • ओवरनाइट फंड का फंड मैनेजर आपके पैसे को हर शाम ऐसी प्रतिभूतियों (Securities) में लगाता है जो अगली सुबह मैच्योर हो जाती हैं।
  • यानी आपका पैसा सिर्फ एक रात के लिए उधार दिया जाता है।
  • अगले दिन ब्याज के साथ पैसा वापस आ जाता है और फिर नए बॉन्ड में निवेश होता है।
Are Overnight Mutual Funds Better Than a Savings Account? Know Everything About Overnight Funds in hindi
जब मर्जी हो तब पैसा निकालने की पूरी आजादी - फोटो : AdobeStock

जब मर्जी हो तब पैसा निकालने की पूरी आजादी

  • ओवरनाइट फंड्स में पैसा जमा करने या निकालने पर किसी तरह का एग्जिट लोड या पेनल्टी नहीं लगती।
  • अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आप वर्क-डे पर एक क्लिक में अपना पूरा पैसा वापस अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Are Overnight Mutual Funds Better Than a Savings Account? Know Everything About Overnight Funds in hindi
जोखिम और सुरक्षा के मामले में भी सुरक्षित - फोटो : AdobeStock

जोखिम और सुरक्षा के मामले में भी सुरक्षित

  • चूंकि इसमें बॉन्ड्स की मैच्योरिटी सिर्फ एक दिन की होती है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव या ब्याज दरों में बदलाव का इस पर बहुत कम असर पड़ता है।
  • यही वजह है कि डेट म्यूचुअल फंड्स की कैटेगरी में इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, जहां डिफॉल्ट का खतरा बेहद कम होता है।
विज्ञापन
Are Overnight Mutual Funds Better Than a Savings Account? Know Everything About Overnight Funds in hindi
सेविंग अकाउंट की तुलना में क्यों है यह बेहतर? - फोटो : AdobeStock
सेविंग अकाउंट की तुलना में क्यों है यह बेहतर?
  • सेविंग अकाउंट के मुकाबले ओवरनाइट फंड्स में आमतौर पर 6 से 6.5 प्रतिशत तक का सालाना रिटर्न मिल जाता है।
  • अगर आपके पास बिजनेस का वर्किंग कैपिटल या एमरजेंसी फंड का पैसा है, तो उसे बेकार छोड़ने के बजाय ओवरनाइट फंड में रखकर आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
  • हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें इक्विटी म्यूचुअल फंड्स जितना रिटर्न नहीं मिलता, जहां लंबे समय के निवेश पर सालाना औसतन 10 से 12% तक का रिटर्न मिल जाता है।
  • उदाहरण के लिए, अगर आप 20,000 रुपये एक दिन के लिए ओवरनाइट फंड में रखते हैं, तो आपको लगभग 3 से 4 रुपये का फायदा होगा। वहीं, इसे 1 महीने तक रखने पर आपको लगभग 90 से 100 रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।

अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed