FASTag Annual Pass Rules In Hindi: जब भी बात किसी सफर पर जाने की होती है तो लोग अलग-अलग वाहनों से सफर करते हैं। कोई ट्रेन से तो कोई प्लेन से और कई लोग तो अपनी गाड़ी से ही यात्रा पर निकल जाते हैं। हालांकि, अगर आप अपनी कार से या टैक्सी आदि से सड़क मार्ग से सफर करते हैं तो आपको टोल टैक्स देना होता है।
जहां पहले टोल टैक्स आप कैश देकर कटवा सकते थे, तो वहीं पिछले कुछ वर्षों से फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया और इसी से अब टोल कट जाता है। इस बीच आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने फास्टैग एनुअल पास जारी करने का एलान किया है, लेकिन क्या इसका लाभ आप ले पाएंगे? तो चलिए जानते हैं ये एनुअल पास क्या है और कौन लोग इसका लाभ ले पाएंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जा सकते हैं...
2 of 5
कैसे बनवा सकते हैं फास्टैग एनुअल पास?
- फोटो : Amar Ujala
क्या है एनुअल फास्टैग पास?
- दरअसल, आज यानी 18 जून 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए एनुअल फास्टैग पास का एलान किया। ये पास 3 हजार रुपये में जारी किया जाएगा और इससे 1 वर्ष या 200 यात्राओं में से जो पहले पूरा होगा, तब तक ये वैलिड रहेगा। इसमें एक टोल पार करने को एक यात्रा गिना जाएगा।
3 of 5
क्या है फास्टैग एनुअल पास?
- फोटो : Adobe Stock
कब से बनवा सकेंगे ये पास?
- अगर आप भी इस एनुअल फास्टैग पास को बनवाना चाहते हैं तो जान लें कि आप इसे 15 अगस्त 2025 से बनवा पाएंगे। इसके बाबत नितिन गड़करी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा '3 हजार रुपये की कीमत वाला एनुअल फास्टैग पास 15 अगस्त 2025 से शुरू किया जा रहा है।'
4 of 5
क्या है फास्टैग एनुअल पास?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा पाएंगे ये पास?
- अगर आप भी इस पास को बनवाना चाहते हैं तो आप इस एनुअल फास्टैग पास को NHAI/MORTH की आधिकारिक वेबसाइट्स से बनवा पाएंगे। इसके लिए यहां पर अलग से एक लिंक दिया जाएगा, जहां पर आप क्लिक करके ऑनलाइन तरीके से ये पास बनवा सकते हैं। एक बार खत्म होने के बाद इस पास को दोबारा रिन्यू भी करवाया जा सकेगा।
5 of 5
क्या है फास्टैग एनुअल पास?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लगवा पाएगा अपनी गाड़ी में?
- अगर आप भी ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस 3 हजार रुपये के सालाना फास्टैग पास को कौन बनवा पाएगा, तो इसका लाभ सिर्फ गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों को ही शामिल किया गया है। इसमें कार, जीप, वैन आदि शामिल हैं। ऐसे में इस पास को व्यवसायिक वाहन वाले लोग नहीं बनवा पाएंगे। आसान भाषा में इसे ऐसे समझिए कि कर्मिशियल गाड़ी वाले जैसे, बस, टैक्सी आदि वाले इस पास को नहीं बनवा पाएंगे और जिनकी गाड़ी प्राइवेट नंबर है वो ये एनुअल फास्टैग पास बनवा सकेंगे।