फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Eligibility: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? यहां चेक करें पात्रता

Mon, 30 Sep 2024 02:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Sep 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
ABY: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता चाहिए होती है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Details in Hindi: किसी भी योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले उसे योजना के बारे में जानना होता है। इसके बाद आपको ये पता करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। दरअसल, हर योजना की अलग-अलग पात्रता सूची होती है और इसमें जो लोग पात्र होते हैं, केवल वे ही योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है और इसका पूरा खर्च भारत सरकार उठाती है। ऐसे में इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे वे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता चाहिए होती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनाए जाते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केवल पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आयुष्मान कार्ड के लिए आपका आवेदन कर दिया जाता है। बस पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें ताकि, आप जान पाएं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
ABY: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता चाहिए होती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता चाहिए होती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके इस नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • फिर आपको यहां पर ओटीपी दर्ज करना है
  • साथ ही स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी आप यहां दर्ज कर सकते हैं और फिर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
ABY: who is eligible for ayushman card check here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता चाहिए होती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में अपना राज्य चुन लें और दूसरे में अपना जिला
  • इसके बाद सर्च करने के लिए आधार कार्ड चुन सकते हैं या कुछ और
  • ऐसे में अगर आपने आधार नंबर चुना है, तो अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed