Ayushman Card Eligibility: अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, तो आप कई सारी सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। साथ ही शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को भी ये लाभ मिलते हैं। इसके लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। जैसे- बात अगर स्वास्थ्य योजनाओं की करें, तो एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। दरअसल, पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद सूचीबद्ध अस्पताल में कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं और आवेदन का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65a77a108ba39653da0881ee","slug":"aby-who-is-eligible-for-ayushman-card-and-how-to-apply-for-this-2024-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे चेक करें पात्रता और आवेदन का तरीका, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे चेक करें पात्रता और आवेदन का तरीका, यहां जानें सबकुछ
Wed, 17 Jan 2024 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड की पात्रता।
- फोटो : pixabay
ये लोग हैं पात्र
- आयुष्मान योजना के अंतर्गत एक पात्रता सूची जारी की गई, जिसके तहत वो लोग इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, आपका मकान अगर कच्चा है या फिर जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है।
आयुष्मान कार्ड की पात्रता।
- फोटो : istock
- साथ ही वे लोग भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं, जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं या फिर आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि। ऐसे में अगर आप इस सूची में हैं, तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता।
- फोटो : istock
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ऊपर दी गई सूची के मुताबिक, पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता।
- फोटो : pixabay
स्टेप 2
- इसके बाद आपसे दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिनकी जांच होगी
- साथ ही आपकी पात्रता भी चेक की जाएगी
- फिर सभी कुछ ठीक पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।