फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aapki Beti Hamari Beti Yojana: इस योजना के तहत सरकार देती है आर्थिक मदद, जानिए किसे मिलता है लाभ और कैसे करें आवेदन

Wed, 09 Feb 2022 06:15 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 09 Feb 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Aapki Beti Hamari Beti Yojana under this scheme Haryana Government gives financial help to daughters know how to get benefit
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : iStock

समाज के हर वर्ग को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं देश की बेटियों को भी शिक्षा देने, सशक्त बनाने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखना होता है। बेटियों के लिए चलाई जा रही इन्हीं योजनाओं में से एक है आपकी बेटी हमारी बेटी योजना। ये योजना हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपने राज्य की बेटियों के लिए चलाई जा रही है। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा बेटियों के जन्म पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी हरियाणा के निवासी हैं और इस योजना के तहत लाभ पाना चाहते हैं तो पहले इसके बारे में अच्छे से जान लीजिए। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से… 

Aapki Beti Hamari Beti Yojana under this scheme Haryana Government gives financial help to daughters know how to get benefit
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : Istock
योजना का उद्देश्य 
  • आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार और बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। 
Aapki Beti Hamari Beti Yojana under this scheme Haryana Government gives financial help to daughters know how to get benefit
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : i stock
किसे मिलता है लाभ 
  • आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ अनुसूचित जाति व बीपीएल कार्ड धारकों को मिलता है। योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aapki Beti Hamari Beti Yojana under this scheme Haryana Government gives financial help to daughters know how to get benefit
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : istock
ये दस्तावेज हैं जरूरी
  • आवेदन के लिए लाभार्थी लड़की के जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीकाकरण कार्ड, लड़की अथवा माता या पिता का आधार नंबर आदि दस्तावेजों को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी से वेरिफाई करवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
Aapki Beti Hamari Beti Yojana under this scheme Haryana Government gives financial help to daughters know how to get benefit
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : iStock
कैसे करें आवेदन?
  • इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए हरियाणा सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग के नजदीकी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी सरकारी अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, जीवन बीमा कार्यालय से भी आप संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed