How To Generate VID Online?: आज के डिजिटल दौर में बैंक खाता खुलवाने से लेकर नया सिम कार्ड खरीदने तक, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। मगर कई बार एक आम इंसान को डर रहता है कि किसी अनजान जगह अपना असली 12 अंकों का आधार नंबर देने से कहीं उनका डेटा चोरी न हो जाए। इसी चिंता को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों को 'वर्चुअल आईडी' का विकल्प देती है।
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या यह वर्चुअल आईडी कोई परमानेंट (स्थायी) नंबर होता है? आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि वर्चुअल आईडी का मेन फीचर्स क्या हैं और इसे घर बैठे आप कैसे जेनेरेट कर सकते हैं।
2 of 5
पूरी तरह से टेंपरेरी (अस्थायी) होता है यह नंबर
- फोटो : Adobe Stock
पूरी तरह से टेंपरेरी (अस्थायी) होता है यह नंबर
आपको बिल्कुल साफ बता दें कि वर्चुअल आईडी कोई परमानेंट या हमेशा रहने वाला नंबर नहीं होता है। यह सिर्फ 16 अंकों का एक अस्थायी डिजिटल कोड होता है, जो कुछ समय के लिए ही मान्य रहता है। जब भी आप कोई नया काम करने के लिए इसे दोबारा जेनरेट करेंगे, तो पुराना नंबर अपने आप बंद हो जाएगा और आपको एक नया नंबर मिल जाएगा।
3 of 5
असली पहचान नंबर छुपाने में करता है मदद
- फोटो : Adobe Stock
असली पहचान नंबर छुपाने में करता है मदद
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप किसी प्राइवेट एजेंसी या दुकान पर वेरिफिकेशन कराते हैं, तो आपको अपना असली 12 अंकों का पहचान नंबर बताने की कोई जरूरत नहीं होती। आप बस यह 16 अंकों का वर्चुअल कोड वहां दे दें, आपका काम बिल्कुल असली कार्ड की तरह ही हो जाएगा और आपका मुख्य डेटा पूरी तरह से छुपा रहेगा।
4 of 5
आधिकारिक वेबसाइट से मिनटों में बनाएं कोड
- फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक वेबसाइट से मिनटों में बनाएं कोड
इसे घर बैठे बनाने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in/en/) पर जाएं। वहां अपने 12 अंकों के मुख्य नंबर और मोबाइल पर आए ओटीपी की मदद से लॉगिन करें। स्क्रीन पर दिख रहे 'वर्चुअल आईडी जेनरेट' वाले विकल्प पर क्लिक करते ही 16 अंकों का यह नया नंबर तुरंत आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
5 of 5
नया आधार एप और एसएमएस से भी है आसान रास्ता
- फोटो : Adobe Stock
नया आधार एप और एसएमएस से भी है आसान रास्ता
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक साधारण एसएमएस भेजकर भी इसे पा सकते हैं। इसके अलावा, वर्ष 2026 में लॉन्च हुए नए और हाईटेक आधार एप की मदद से भी आप जब चाहें अपने फोन की स्क्रीन पर सिर्फ एक क्लिक करके नया वर्चुअल आईडी कोड जनरेट कर सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी हमेशा मजबूत बनी रहेगी।