फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Alert: कहीं आप न हो जाएं आधार से जुड़े फ्रॉड के शिकार, इसलिए इस एक काम को जरूर करवा लें

Thu, 05 Sep 2024 09:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Sep 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Update: how to prevent misuse of aadhaar card Check Here
आधार से जुड़े फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Fraud Alert: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनमें से कुछ ऐसे होंगे जिनकी जरूरत आपको हर एक काम में पड़ती होगी, तो कई दस्तावेजों की जरूरत बेहद ही कम होती होगी? पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड के अलावा आधार कार्ड भी एक दस्तावेज है। बात अगर आधार कार्ड की करें तो इसकी जरूरत आपको कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ती है। आज के समय में लगभग हर किसी के पास ये दस्तावेज होता है, लेकिन जरा ठहरिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है जिसके बारे में यूआईडीएआई भी पहले ही आगाह कर चुका है। तो चलिए जानते हैं आप आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं...

Aadhaar Update: how to prevent misuse of aadhaar card Check Here
आधार से जुड़े फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो यूआईडीएआई ने पहले ही ये सलाह दी कि आधार कार्डधारक अपने मोबाइल नंबर को अपने आधार के साथ लिंक करवाकर रखें। इससे आपको होने वाले फ्रॉड से बचने में मदद मिलेगी।
Aadhaar Update: how to prevent misuse of aadhaar card Check Here
आधार से जुड़े फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं चेक कौन सा मोबाइल नंबर है अपडेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपको लगता है कि आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या कोई संदेह है तो आप चेक कर सकते हैं
  • ऐसे में आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Update: how to prevent misuse of aadhaar card Check Here
आधार से जुड़े फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आप देखेंगे तो आपको दो ऑप्शन दिखेंगे
  • इसमें पहले में आपको 'वेरीफाई मोबाइल नंबर' दिखेगा
  • जबकि, दूसरे में 'वेरीफाई ईमेल एड्रेस' का ऑप्शन नजर आएगा
  • ऐसे में आपको मोबाइल नंबर चेक करने के लिए पहले वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Aadhaar Update: how to prevent misuse of aadhaar card Check Here
आधार से जुड़े फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसलिए आपको अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भर लें और इसके बाद 'सेंड ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • ऐसे में अब आपको देखना है कि अगर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाता है तो यानी आपका नंबर आधार से लिंक है और आधार से जुड़े सारे ओटीपी आपके ही नंबर पर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed