Aadhaar Center Near Me: कई तरह के दस्तावेजों में से एक दस्तावेज है आधार कार्ड। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नगारिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। ये आधार कार्ड सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। आपको बैंक से जुड़ा काम है या फिर सिम कार्ड लेना है या फिर आपको अपनी पहचान किसी को बतानी है आदि।
{"_id":"68fc838e78ef205dd90725b8","slug":"aadhaar-center-near-me-find-nearest-aadhaar-center-to-home-using-mobile-2025-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Center: कौन सा आधार सेंटर है आपके घर के पास? मोबाइल से एक मिनट में ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Center: कौन सा आधार सेंटर है आपके घर के पास? मोबाइल से एक मिनट में ऐसे लगाएं पता
Mon, 27 Oct 2025 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:29 PM IST
सार
Find Nearest Aadhaar Center: आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करवाना है, तो आप इसके लिए अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। आधार केंद्र का पता आप अपने मोबाइल से ही लगा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार सेंटर का पता कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार सेंटर का पता कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या काम करवा सकते हैं आधार सेंटर से?
- अगर आपको आधार में कोई चीज अपडेट करवानी है जैसे, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर लिंक करवाना है, नया पता अपडेट करवाना है या आपको बायोमेट्रिक या फिर किसी तरह की डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट करवानी है। तो ये काम आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। यहां पर एक तय शुल्क देकर आप अपना काम करवा सकते हैं।
आधार सेंटर का पता कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
आपके घर के पास कौन सा आधार सेंटर है?
स्टेप 1
- अगर आपको ये जानना है कि आपके घर के नजदीक कौन सा आधार सेवा केंद्र है, तो ये तो आप अपने मोबाइल से ही चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ब्राउजर पर आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in को खोलना है
- इसके बाद आपको यहां पर 'Get Aadhaar' वाले सेक्शन में जाना है
- यहां पर आपको 'Locate an Enrolment Center' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार सेंटर का पता कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर अब आपके सामने एक नया पेज खुलगेा
- जहां पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें आपको राज्य, पोस्टल पिन कोड और सर्च बॉक्स का ऑप्शन मिलेगा
- ऐसे में आप यहां पर पोस्टल पिन कोड पर क्लिक कर सकते हैं
विज्ञापन
आधार सेंटर का पता कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको यहां पर अपने एरिए का पिन कोड नंबर दर्ज करना है
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें
- फिर आपको 'Locate a Centre' पर क्लिक करना होता है
- अब आपके सामने आपके एरिए में जो-जो आधार सेवा केंद्र है, उसकी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी