Aadhaar Seva Kendra Location: जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिसमें से एक है आधार कार्ड। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के लोगों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। ये कार्ड आपके पहचान पत्र का काम करता है, सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए जरूरी होता है आदि। पर कई मौकों पर लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। किसी को आधार कार्ड में कोई सुधार करवाने या फिर अपने बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने आदि। पर ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि उनके घर के पास कौन सा आधार सेवा केंद्र है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको ये कैसे पता चलेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66b9d3f997cef438d1016c5e","slug":"aadhaar-center-how-you-can-locate-nearest-aadhaar-seva-kendra-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Seva Kendra: आपके घर से कितनी दूरी पर है आधार सेवा केंद्र? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Seva Kendra: आपके घर से कितनी दूरी पर है आधार सेवा केंद्र? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं पता
Mon, 12 Aug 2024 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
ऐसे पता लगा सकते हैं कहां है आधार सेवा केंद्र:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपके घर के पास कौन सा आधार सेवा केंद्र है तो आप ये आसानी से पता लगा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
- फिर यहां जाकर आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुननी है
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपके सामने वेबसाइट खुल जाएगी जिसके बाद आपको 'गेट आधार' वाले सेक्शन में जाना है
- यहां पर आपको 'Locate an Enrolment Center' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
स्टेप 3
- खुले हुए नए पेज पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे
- इसमें आपको राज्य, पोस्ट पिन कोड और सर्च बॉक्स का विकल्प मिलेगा
- ऐसे में अगर आप पिन कोड नंबर से आधार सेवा केंद्र का पता लगाना चाहते हैं तो आपको पोस्ट पिन कोड पर क्लिक करना है
- इसके बाद फिर से स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
विज्ञापन
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता
- फोटो : istock
स्टेप 4
- ऐसे में आपको वो 6 अंक का पिन कोड दर्ज करना है जिस जगह के आधार सेवा केंद्र का पता करना है
- फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है
- इसके बाद आपको 'Locate a Centre' पर क्लिक करना होता है
- फिर आप देखेंगे कि आपके सामने आपके एरिए में मौजूद सारे आधार सेवा केंद्र की सूची आ जाती है।