फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar DOB Update: आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलना है बेहद आसान, घर बैठे मिनटों में हो सकता है काम

Thu, 16 Mar 2023 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Mar 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card DOB Update: Know how to change date of birth in aadhar card at home with simple stpes
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Card DOB: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड न हो, तो आपके कई काम अटक सकते हैं तो शायद इसमें दो राय न हो। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, लोन लेना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो आदि। इन जैसे अन्य कामों के लिए भी आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। दूसरी तरफ ये भी देखने में आता है कि कई लोगों के आधार कार्ड में जानकारी गलत प्रिंट हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में अगर आपके आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो आप इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ सरल से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं जन्मतिथि सही करने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card DOB Update: Know how to change date of birth in aadhar card at home with simple stpes
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : Istock

आधार कार्ड में जन्मतिथि ठीक करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि गलत है, तो आपके भी कई काम अटक सकते हैं
  • ऐसे में आधार पर गलत प्रिंट हुई जन्मतिथि को सही करवाने के लिए आपको यूआईडीएआई के आधिकारिक लिंक ssup.uidai.gov.in/ssup पर जाना है
Aadhaar Card DOB Update: Know how to change date of birth in aadhar card at home with simple stpes
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2 

  • इसके बाद आपके सामने एक कॉलम होगा, जहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
  • अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और जब मोबाइल मोबाइल नंबर पर ओटीपी आए, तो इसे यहां भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card DOB Update: Know how to change date of birth in aadhar card at home with simple stpes
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपका लॉगिन हो जाएगा और स्क्रीन पर आपकी आधार से जुड़ी सारी जानकारी आ जाएगी
  • अब आपको यहां जन्मतिथि अपडेट करने वाल विक्लप ढूंढना है
  • जैसे ही ये विकल्प मिले, तो इस पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
Aadhaar Card DOB Update: Know how to change date of birth in aadhar card at home with simple stpes
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आप अपनी जन्मतिथि यहां से बदल सकते हैं
  • बस आपको इसके लिए कोई सपोर्टिंग दस्तावेज यहां अपलोड करना होता है
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको सबमिट कर देना है
  • फिर आपको एक मैसेज मिल जाएगा, जिसके बाद आपकी जन्मतिथि ठीक हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed