फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: ई-श्रम कार्डधारकों को मिलने जा रही है ये बड़ी सुविधा, यूपी सरकार ने किया बड़ा एलान

Wed, 20 Apr 2022 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Apr 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
8 crore workers will get the benefit of cm jan arogya yojana utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : istock

हमारे देश में काफी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इन्हें मदद की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को लाभ देने के लिए राज्य सरकारों द्वारा और केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। देश में रोजगार योजनाएं, फ्री व मुफ्त राशन योजना, शिक्षा योजनाएं, स्वास्थ्य योजनाएं जेसी कई अन्य योजनाएं देश में चलाई जाती हैं। इसी तर्ज पर ई-श्रम कार्ड योजना देश में चलाई जा रही है, जिसका लाभ देश के काफी लोगों को पहुंचाया जा रहा है। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया है। इसमें कई लाभ मिलते हैं, तो वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने ई-श्रम कार्डधारकों के लिए एक घोषणा की है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस नई घोषणा के बारे में जान सकते हैं...

8 crore workers will get the benefit of cm jan arogya yojana utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : istock

क्या है नया एलान?

  • दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड 8 करोड़ 26 लाख कामगारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है। वहीं, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना से एक लाख लोगों को कवर करने के प्रयास शुरू करने के लिए भी कहा है। यही नहीं, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पोर्टल पर विकसित करने के निर्देश भी सीएम की तरफ से दिए गए हैं।
8 crore workers will get the benefit of cm jan arogya yojana utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : istock

एक लाख रुपये का कर्ज भी

  • प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक, श्रमिकों को 1 लाख रुपये तक का क्रेडिट कर्ज भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों के बच्चों को स्नातक की मुफ्त शिक्षा दी जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जबकि श्रमिक बस्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए रीडेवलपमेंट प्लान भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
8 crore workers will get the benefit of cm jan arogya yojana utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड:-

  • अगर आप ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है
  • फिर 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • अब आधार से लिंक वाला मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें
  • इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें और ओटीपी दर्ज करके सबमिट कर दें।
विज्ञापन
8 crore workers will get the benefit of cm jan arogya yojana utility news in hindi
ई-श्रम कार्डधारकों को क्या फायदे मिलते हैं - फोटो : istock

ऑफलाइन ऐसे करवा सकते हैं पंजीकरण

  • अगर आप खुद ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, स्टेट सेवा केंद्र या फिर पोस्ट ऑफिस केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed