ATM Withdraw Tips: एक समय था जब लोगों को बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है और अब ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, अब लोग अपनी जरूरत के हिसाब से अपने नजदीकी एटीएम मशीन से पैसे निकाल लेते हैं। ये बेहद ही आसान प्रोसेस है और अपनी जरूरत के समय पैसे मिल जाते हैं। लेकिन शायद इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि हम तकनीकी रूप से जितने आगे बढ़े हैं, जालसाज भी लोगों को ठगने के उतने ही नए तरीके खोज रहे हैं। जैसे-एटीएम मशीन को ही ले लीजिए, क्योंकि एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय अगर हम कुछ गलतियां करते हैं तो हम ठगी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अक्सर लोग एटीएम से पैसे निकालते समय करते हुए नजर आते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"632d871fa985d832c4799d41","slug":"4-factors-to-consider-when-withdrawing-cash-from-atm-machine-otherwise-may-face-frauds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय आप भी तो नहीं करते ये चार गलतियां? वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय आप भी तो नहीं करते ये चार गलतियां? वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार
Fri, 23 Sep 2022 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Sep 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : pixabay
ये हैं वो गलतियां:-
जल्दबाजी में मशीन छोड़ना
- कई लोग एटीएम से पैसे निकालते समय इतनी जल्दबाजी में रहते हैं कि वो किसी बात का ध्यान नहीं रखते, और उन्हें लगता है कि बस उनके पैसे आ जाए। इस दौरान न तो वो अपने पिन नंबर को दर्ज करते समय उसे छुपाते हैं और न ही अपने कार्ड को। ऐसा कभी न करें।
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Pixabay
किसी की मदद लेना
- आज के समय में लोग अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए पहले की तरह बैंकों में लाइन नहीं लगाते हैं, क्योंकि अब लगभग हर किसी के पास एटीएम कार्ड है। इसके जरिए आप किसी भी वक्त अपने बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
- पर कुछ लोगों को एटीएम से पैसे निकालने के प्रोसेस के बारे में पता नहीं होता है और वो फिर भी पैसे निकालने एटीएम चले जाते हैं। ऐसे में वो करते ये हैं कि किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद से पैसे निकालने में करते हैं। लेकिन ऐसा कभी न करें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Pixabay
ट्रांजेक्शन को कैंसिल न करना
- कई लोग एटीएम से पैसे तो निकाल लेते हैं, लेकिन ट्रांजेक्शन के पूरा होने पर उसे कैंसिल करना भूल जाते हैं और पैसे लेकर चले जाते हैं। लेकिन ऐसा करना खतरे से भरा हो सकता है, क्योंकि कोई आपके खाते से पैसे निकाल सकता है। इसलिए हमेशा ट्रांजेक्शन को कैंसिल करके ही जाएं।