दुनिया के सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में शुमार रोजर फेडरर अब क्रिकेट में भी नंबर एक पोजिशन हासिल कर चुके हैं। चौंक गए ना...दरअसल ऐसा हम नहीं बल्कि खुद आईसीसी कह रही है। साल का तीसरा ग्रैंडस्लैम खेल रहे फेडरर ने हाल ही में टेनिस कोर्ट पर क्रिकेट शॉट खेलते हुए नजर आए।
रोजर फेडरर बने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज, टेनिस कोर्ट पर क्रिकेट शॉट खेलते ही आईसीसी ने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने करियर में 8 बार विंबलडन का खिताब जीत चुके फेडरर सोमवार को फ्रांस के गैरवरीयता प्राप्त एड्रियन मन्नारिनो के खिलाफ कोर्ट पर उतरे थे। इसी बीच फेडरर के रैकेट से एक क्रिकेट शॉट निकला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
टेनिस कोर्ट पर फेडरर का यह क्रिकेट शॉट देखने के बाद विंबलडन के अधिकारियों ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से आईसीसी को एक संदेश और फेडरर की रैंकिंग के बार में पूछा। इस पर आईसीसी की तरफ से भी एक बेहतरीन जवाब आया।
Ratings for @rogerfederer's forward defence, @ICC?#Wimbledon pic.twitter.com/VVAt2wHPa4
देखें वीडियो:
थोड़ी देर बाद ही आईसीसी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फेडरर को आईसीसी का नंबर एक खिलाड़ी बताया गया। फेडरर की क्रिकेट रैंकिंग वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
*sigh* ok... 👇 pic.twitter.com/KXnhaznxL8
बता दें कि एड्रियन मन्नारिनो के खिलाफ करीब एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मैच में फेडरर ने 6-0, 7-5, 6-4 से जीत हासिल करते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई।