फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली पर योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगी चांदी

Tue, 25 Oct 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
yogeshwar dutts 2012 olympics bronze wont be uprgaded to silver
योगेश्वर दत्त - फोटो : pti
भारत के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त के लिए दीपावली से पहले अच्छी खबर नहीं आई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने लंदन ओलंपिक में डोपिंक के दोषी पाए गए रजत पदक विजेता रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव के खिलाफ अब डोपिंग मामले की जांच नहीं करेगी। 


 

दीपावली पर योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगी चांदी

yogeshwar dutts 2012 olympics bronze wont be uprgaded to silver
योगेश्वर दत्त - फोटो : getty
इसके साथ ही योगेश्वर के कांस्य पदक के रजत पदक में बदलने की आस पूरी तरह समाप्त हो गई है। सोमवार को आईओसी ने इस संबंध में अंतिम फैसला किया। 2012 के लंदन ओलंपिक में 60किग्रा भारवर्ग  स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले बेसिक कुदुखोव के 2016 में दोबारा जांच की गई। जांच के दौरान उन्हें प्रतिबंधित स्टेरॉइड टुरीनाबोल के  सेवन का दोषी पाया गया। ओलंपिक पदक जीतने के बाद साल 2013 में उनकी एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

 

दीपावली पर योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगी चांदी

yogeshwar dutts 2012 olympics bronze wont be uprgaded to silver
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
जांच के नमूने पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस मामले को आईएओ की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के पास स्थानांतरित कर दिया गया था। 19 अक्टूबर को समिति ने निर्णय किया कि बेसिक कुदुखोव के खिलाफ जांच खत्म कर देनी चाहिए। इससे पहले अगस्त में रिपोर्ट आई थीं कि योगेश्वर दत्त के कांस्य पदक को रजत में अपग्रेड किया जा सकता है। लेकिन योगेश्वर ने उसी समय कुदुखोव का देहांत होने के कारण रजत पदक लेने से इंकार कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed