{"_id":"5f13b5da8ebc3e63b13abf02","slug":"five-players-who-beat-the-difficult-circumstances-and-became-superstars-by-their-hard-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तंगहाली में गुजरा बचपन, मुश्किलों का किया सामना और आज सुपरस्टार हैं ये आठ खिलाड़ी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तंगहाली में गुजरा बचपन, मुश्किलों का किया सामना और आज सुपरस्टार हैं ये आठ खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
हिमा दास, एमएस धोनी, एमएस धोनी और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में खेल अब महज खेल नहीं रहा है। एक बेहतरीन करियर है। इसमें खिलाड़ियों को नाम, पैसा और भरपूर शोहरत मिलती है, लेकिन इन सब के लिए खिलाड़ियों को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। जब कोई भी खिलाड़ी मेहनत से अपना नाम बना लेता हैं, तो उसकी संघर्ष की कहानी पीछे छूट जाती है। आइए जानते हैं देश के उन खिलाड़ियों के बारे में जो विपरीत हालातों को मात देकर सुपरस्टार बने हैं।
2 of 9
हिमा दास
- फोटो : social media
एथलेटिक्स में एक महीने के भीतर पांच गोल्ड मेडल जीतकर हिमा दास ने इतिहास रच दिया। हिमा की कहनी भी काफी दिलचस्प है। 18 साल की हिमा असम के छोटे से गांव ढिंग की रहने वाली हैं और इसलिए उन्हें 'ढिंग एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है। वह एक गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता रंजीत दास के पास मात्र दो बीघा जमीन है, इसी जमीन पर खेती करके वह परिवार के सदस्यों की आजीविका चलाते हैं। हिमा जीत के समय अपने परिवार के संघर्षों को याद करती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।
3 of 9
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं, लेकिन उनका बचपन बेहद ही साधारण परिवार में बीता। उनके पिता एक सामान्य नौकरी करते थे। वहीं धोनी ने भी अपने परिवार के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए कुछ वक्त के लिए रेलवे में टीटी की नौकरी की। मगर क्रिकेट के प्रति जुनून ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा वर्तमान में शानदार ऑलराउंडर्स में शुमार हैं। उनके पास आज नाम, पैसा और शोहरत सब है, लेकिन उनका बचपन बेहद ही गरीबी में गुजरा है। जडेजा के पिता एक प्राइवेट कंपनी में चौकीदार की नौकरी किया करते थे। पैसों के अभाव में उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं। मगर आज उन्होंने अपनी मेहनत से भारतीय क्रिकेट टीम में खास जगह बना ली है।
विज्ञापन
5 of 9
वीरेंद्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पूरी दुनिया उनके खेल से जानती है। नजफगढ़ के नवाब कहलाने वाले वीरेंद्र सहवाग के नाम क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सहवाग के पिता गेहूं के व्यापारी थे और वो 50 लोगों के सामूहिक परिवार में एक ही छत के नीचे रहते थे। इतना ही नहीं सहवाग अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए 84 किलोमीटर तक का सफर तय करते थे। सहवाग की मेहनत रंग लाई और आज वो विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।