जिंदर महल ने 13 बार
WWE चैंपियन रहे
रैंडी ऑर्टन को हराकर अपना नाम इतिहास में अमर कर लिया है। जिंदर WWE चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय मूल के रेसलर हैं। गौरतलब है कि खली ने भी WWE का खिताब अपने नाम किया था, मगर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ही बन पाए और WWE बेल्ट अपने नाम नहीं कर पाए।
जिंदर महल की कामयाबी अपने आप में खासी अप्रत्याशित है।
देखा जाए तो जिंदर महल की कामयाबी और भी बड़ी हो जाती है क्योंकि उन्होंने जिस दौर में रैंडी ऑर्टन को हराया है, उसे कंपनी के लिहाज से बदलाव का दौर कहा जा रहा है। रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना जैसे दिग्गज को क्रमश: 13 और 16 बार WWE का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर चुके हैं, उनका करियर ढलान पर है। ऐसे में कंपनी एजे स्टाइल्स, शिनसुके नाकामुरा या सैमी जेय्न जैसे स्टार्र पर निवेश करने के बजाय नई और युवा प्रतिभा पर दांव खेलती नजर आ रही है।
बता दें कि जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह ढेसी हैं और वो विख्यात पहलवान गामा सिंह के भतीजे हैं। कनाडा में जन्मे 30 वर्षीय महल पंजाबी बोलने में माहिर है। उनका कहना है कि वो खुद को भारतीय ही मानते हैं। कंपनी ने भी उन्हें भारत के चेहरे के रूप में ही पेश किया है। महल के इस जश्न में उनके साथ सिंह ब्रदर्स भी मौजूद थे।
बैकलेश में खिताब जीतने के बाद जिंदर महल ने स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में शानदार सेलिब्रेशन किया। महल के इस जश्न में जबरदस्त आतिशबाजी और देसी भांगड़े का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। महल की कामयाबी का जश्न भारतीयों ने जमकर मनाया। रिंग में अपने संबोधन में महल ने कहा कि वो लोग बेवकूफ थे, जिन्होंने सोचा कि वो चैंपियन बनने में सफल नहीं होंगे।
जिंदर महल ने अपने लोगों से पंजाबी में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया और WWE चैंपियन बने। बता दें कि यह महल की WWE में पहली सफलता है और वो सीधा ही WWE चैंपियन ही बने हैं। देखिए कैसे महल ने अपनी कामयाबी का जश्न मनाया: