फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who is Veer Mahan: रिंकू ने WWE में अपने पहले मैच में ही रे मिस्टीरियो के बेटे को खूब पीटा, जानें भदोही से क्या है कनेक्शन

Wed, 04 May 2022 04:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 May 2022 04:54 PM IST
सार

रिंकू सिंह ने अपने पहले ही मैच में रे मिस्टीरियो और उनके बेटे को पीटकर अपनी खास पहचान बनाई है। रिंकू भदोही के रहने वाले हैं और भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। 
 

विज्ञापन
Who is Rinku Singh Bhadohi boy beats rey mysterio and his son in first match of WWE
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट खली के बाद डब्लूडब्लूई में रिंकू सिंह भारत का परचम लहरा रहे हैं। यूपी के भदोही जिले के रहने वाले रिंकू भाला फेंक और बेसबॉल में कमाल करने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भाला फेंकने से की थी, लेकिन बेसबॉल के जरिए उन्होंने पैसा कमाया फिर वो डब्लूडब्लूई का रुख किया और अब रेसलिंग के मैदान पर कमाल कर रहे हैं। खली के बाद वो दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डब्लूडब्लूई में इतनी लोकप्रियता हासिल की है। रिंकू 2018 से इस खेल में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ समय तक ब्रेक लेने के बाद उन्होंने वापसी की और पहले ही मैच में रे मिस्टीरियो और उनके बेटे को जमकर धोया। इसके बाद वो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
Who is Rinku Singh Bhadohi boy beats rey mysterio and his son in first match of WWE
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू को लोकप्रिय होने की बड़ी वजह उनका लुक भी है। वो बड़े बाल और बड़ी डाढ़ी के साथ माथे पर तिलक लगाकर रखते हैं। इसके अलावा वो काले कपड़े या भगवा वस्त्र धारण करना पसंद करते हैं। उन्हें देखकर प्रतीत होता है कि वो भगवान शिव के बड़े भक्त हैं। 
Who is Rinku Singh Bhadohi boy beats rey mysterio and his son in first match of WWE
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू ने अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं। इनमें से सबसे खास है उनकी छाती पर बना मां का टैटू। उन्होंने बड़े बड़े अक्षरों में अपनी छाती पर मां लिखवाया है। इस टैटू से उनका व्यक्तित्व और भी आकर्षक बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Rinku Singh Bhadohi boy beats rey mysterio and his son in first match of WWE
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू सिंह राजपूत का जन्म आठ अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुआ था। वह होलपुर गांव के रहने वाले हैं। पेशेवर पहलवान होने के साथ ही वो पूर्व पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने  WWE रॉ में डेब्यू किया।
 
विज्ञापन
Who is Rinku Singh Bhadohi boy beats rey mysterio and his son in first match of WWE
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू सिंह ने 2008 में बेसबाल के टैलेंट हंट शो 'द मिलियन डालर आर्म' में भी हिस्सा लिया। ये था। इसमें रिंकू सिंह को भाला फेंकने के अनुभव का फायदा मिला। उन्होंने इससे पहले कभी बेसबाल नहीं खेला था, लेकिन अपने मजबूत शरीर और रफ्तार के कारण उन्होंने टैलेंट शो जीत लिया था। इसके बाद बेसबाल में करियर बनाने के लिए वो अमेरिका चले गए। उन्होंने 2009 से लेकर 2016 तक दुनियाभर के कई लीग में हिस्सा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed