{"_id":"5c0475dabdec2241d156cb6b","slug":"vinesh-phogat-and-somveer-rathi-will-marriage-fix-on-this-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोमवीर के साथ सात फेरे लेंगी विनेश फोगाट, तारीख तय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सोमवीर के साथ सात फेरे लेंगी विनेश फोगाट, तारीख तय
Mon, 03 Dec 2018 05:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
vinesh phogat and somveer rathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। रिसेप्शन 14 को होगा। शादी हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बलाली गांव में होगी।
2 of 5
vinesh phogat, Somveer Rathi
विनेश ने रविवार को अपनी शादी का न्योता कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिया। जकार्ता एशियाई खेलों में चैंपियन बन कर लौटीं विनेश ने एयरपोर्ट पर ही सोमवीर से सगाई कर ली थी। सोमवीर (86 किग्रा) ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत चुके हैं। विनेश ने सीनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।
3 of 5
vinesh phogat
गौरतलब है कि स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटने के बाद सोमवीर राठी से सगाई की थी। विनेश महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vinesh phogat
इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवीर को अंगूठी पहनाई थी। रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया था। हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
vinesh phogat
पूरे समारोह के दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे। विनेश ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही विवाह बंधन में बंधेंगे। विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने इस मौके पर कहा, 'बच्चे समझदार हो गए हैं और हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किया।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।