WWE में इस साल होने वाला रॉयल रम्बल पिछले 30 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा दिलचस्प हो सकता है। एक तरफ जहां 2018 के इस रॉयल रम्बल में पहली बार महिला रेसलर्स की एंट्री होगी, तो वहीं दूसरी ओर पुरुष रेसलर की इस भिड़ंत में कई नए रिकॉर्ड बनेंगे। आइए जानते हैं इस साल होने जा रहे रॉयल रम्बल में कौन से 5 नए रिकॉर्ड बनने के आसार हैं।...
1. WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के नाम 12 एलिमिनेशंस का 'लॉन्ग स्टैंडिंग ' रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2014 में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड केन के नाम था। केन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में किसी रेसलर को 13 साल का लंबा वक्त लगा है। अगर इस वर्ष कोई रेसलर 13 एलिमिनेशंस होने तक रिंग में टिक जाता है, तो रोमन का यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।
2. साल 2014 के रॉयल रम्बल में रोमन रनर अप रहे थे, लेकिन 2015 में उन्होंने रॉयल रम्बल मैच जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रनरअप के बाद अगले वर्ष रॉयल रम्बल चैंपियन बने हों। द बि डॉग 2017 के रॉयल रम्बल में रनर अप रहे थे। अगर वह इस वर्ष रॉयल रम्बल मैच जीत लेते हैं, तो रोमन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
3. स्टोन कोल्ड सबसे ज्यादा रॉयल रम्बल मैच जीतने वाले रेसलर हैं। उन्होंने 1997, 1998 और 2001 में रॉयल रम्बल जीते थे। वहीं, जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन, बटिस्टा, ट्रिपल एच, शॉन माइकल और हल्क हॉगन ने दो-दो बार रॉयल रम्बल जीता है। इनमें से कई रेसलर इस वर्ष भी रॉयल रम्बल में हिस्सा ले रहे हैं। अगर इनमें से कोई रेसलर मैच जीतने में कामयाब हो जाता है तो वह स्टोन कोल्ड के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा।
4. WWE सुपरस्टार री मिस्टेरियो रॉयल रम्बल मैच में अब तक सबसे ज्यादा देर तक टिकने वाले रेसलर हैं। साल 2006 के रॉयल रम्बल में उन्होंने दूसरे नंबर पर रिंग में एंट्री की थी। इस दौरान वह 62 मिनट और 15 सेकंड तक रिंग में डटे रहे। बता दें कि एक और रेसलर क्रिस जैरिको 61 मिनट तक रिंग में रह चुके हैं। इस मामले में रोमन रेंस उनसे केवल 12 सेकंड से पीछे हैं।