रियो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतकर रातोंरात देश की पहचान बनी साक्षी मलिक ने अपने चाहने वालों को जोर का झटका दिया है। अंग्रेजी अखबार DNA ने बंगाली अखबार अमृत बाजार पत्रिका के हवाले से लिखा कि उन्होंने अपने लिए जीवनसाथी चुन लिया है और वह भी एक पहलवान है।
लेकिन साक्षी के भाई ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने अमर उजाला से कहा है कि साक्षी के शादी की अभी कोई योजना नहीं है। और यह खबर पूरी तरह से आधारहीन है।
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
2 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
महिलाओं की 58 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान साक्षी मलिक की रियो ओलंपिक के शुरुआती 11 दिन तक कोई खास पहचान नहीं थी, लेकिन 12वें दिन उनके जीवन का सबसे यादगार पल उस समय बन गया जब उन्होंने देश के लिए पदक जीत लिया और इसी कारनामे ने न सिर्फ भारत का 31वें ओलंपिक में खाता खुलवाया बल्कि वह खुद अचानक हर ओर चर्चा का विषय बन गईं।
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
3 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
उनकी ऐतिहासिक कामयाबी के बाद उन पर खूब पैसों की बारिश भी हुई। एक झटके में वह रेलवे में क्लर्क से क्लास वन अधिकारी बन गईं तो करोड़ों रुपए उनकी झोली में आ गए। खेल के जरिए कामयाबी हासिल करने वाली साक्षी के पास अब वो सब कुछ आ गया है जिसकी चाहत हर किसी को होती है।
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
साक्षी की कामयाबी के बाद देश के कई कुंवारे लड़के इस पहलवान को अपनी जीवनसाथी बनाने का सपना संजोने लगे थे, लेकिन कुछ वेबसाइट पर चल रही खबरों के अनुसार इस पहलवान ने पहले से ही अपने लिए एक जीवनसाथी चुन लिया है। उनका यह साथी भी एक पहलवान है। हालांकि शादी की यह खबर गलत है।
साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन
अंग्रेजी अखबार
DNA ने बंगाली अखबार
अमृत बाजार पत्रिका के हवाले से लिखा कि साक्षी ने शादी को लेकर खुलकर बातचीत की। साक्षी ने हालांकि उस लड़के का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर बताया कि वह भी एक पहलवान है और उसके साथ इसी साल के अंत तक शादी हो जाएगी।