{"_id":"5f1a5ce98ebc3e63ac047ade","slug":"3-wwe-superstars-who-came-from-dead-in-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत को भी मात देने वाले वो तीन पहलवान, जिनके नाम से गूंजा WWE एरिना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मौत को भी मात देने वाले वो तीन पहलवान, जिनके नाम से गूंजा WWE एरिना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रो रेसलिंग की दुनिया में WWE की दीवानगी सबसे ऊपर है। हर रेसलर इसके रिंग में अपना जलवा दिखाना चाहता है। मगर यहां पर कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसने सभी चौंका दिया। कई स्टोरीलाइन्स यहां पर ऐसी होती हैं, जिसमें कई रेसलर मरकर भी वापस आ जाते हैं। हालांकि ये सब स्टोरीलाइन्स का हिस्सा होता है और सब पहले से तय होता है। मगर कई बार योजना के मुताबिक चीजें नहीं होती है। ये सब चीजें काफी हैरान करने वाली होती हैं, जिसे देख दर्शक भी सदमे में आ जाते हैं। WWE के रोमांचक शो में रेसलर कई बार मौत के मुंह से बाहर निकल आते हैं। यह सब कुछ वैसे ही होता है, जैसे फिल्मों में होता है। ऐसे शो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।
2 of 4
विंस मैकमैहन
- फोटो : सोशल मीडिया
11 जून 2007 के एक एपिसोड में विंस मैकमैहन अपने शो के अंत में बैकस्टेज चले गए और फिर अपनी गाड़ी में बैठने लगे। जैसे ही उन्होंने पैसेंजर सीट को बंद किया उनकी गाड़ी ब्लास्ट हो गई और इस एपिसोड का अंत हो गया। हालांकि विंस मैकमैहन की मौत यहां पर नहीं हुई, लेकिन WWE द्वारा ऐसा दिखा गया था। इसके बाद अगस्त के महीने में ही विंस मैकमैहन ने रिंग में वापसी की। विंस मैकमैहन WWE के चेयरमैन हैं।
3 of 4
द अंडरटेकर
- फोटो : ट्विटर
अंडरटेकर ये कारनामा कई बार कर चुके हैं। अंडरटेकर की कहानी में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। अंडरटेकर WWE के अंदर कई बार स्टोरीलाइन में मर कर वापस आ चुके हैं। साल 1996 में अंडरटेकर और मैनकाइंड फ्यूड में शामिल थे। इस दौरान उनके पूर्व मैनेजर पॉल बेयरर ने मैनकाइंड का साथ दिया जिसके बाद इन दोनों का मैच हुआ था। अंडरटेकर ने मैनकाइंड को दफना कर जीत हासिल करने की कोशिश की, लेकिन बाद में बाकी रेसलर्स ने मैनकाइंड की मदद कर अंडरटेकर को जिंदा दफनाने में मदद की थी। शो के इस सीन ने दर्शकों को हैरान कर दिया। हालांकि इसके बाद अंडरटेकर ने शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केन
- फोटो : WWE
केन को भी WWE के बड़े सुपरस्टारों में गिना जाता है। साल 2003 में शेन मैकमैहन के साथ स्टोरीलाइन में केन थे और ये स्टोरीलाइन काफी शानदार रही थी। इस दुश्मनी के दौरान केन की मौत हुई थी। यहां पर दिखाया गया कि केन की मौत एक्सीडेंट के दौरान हो जाती है। सभी को लगा था कि केन के बचने की संभावना काफी कम थी। हालांकि आगे चलकर केन की वापसी हुई। केन भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।