सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल के बाद पीवी सिंधू अब हैदराबाद से ही भारत की नई खेल सनसनी बन गई हैं। वह इस समय देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी हैं ही, लेकिन रियो ओलंपिक में उन्होंने जो सफलता हासिल की है वो ऐतिहासिक है। ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाकर वह साइना से भी एक कदम आगे निकल गई हैं।
रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान
2 of 7
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
रक्षा बंधन के दिन सुबह साक्षी मलिक के बाद शाम को भारत को एक और खुशी देने वाली सिंधु ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। अब उनकी गिनती भारत के महान खिलाड़ियों में होगी। उन्होंने रियो ओलंपिक में ही अब तक के सफर में 5 कारनामें कर डाले हैं जिससे वो महान खिलाड़ी हो गईं। जानते हैं रियो में उनकी 5 उपलब्धियां।
रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान
3 of 7
पीवी सिंधु
- फोटो : getty
पहला, रियो में इन दिनों 31वां ओलंपिक खेल खेला जा रहा है। यहां पर पीवी सिंधू ने फाइनल में जगह बनाते हुए ओलंपिक के किसी भी खेल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इसमें निशानेबाजी और एथलेटिक्स शामिल नहीं है।
रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान
दूसरा, पीवी सिंधू ओलंपिक में बैडमिंटन का किसी भी वर्ग में फाइनल खेलने वाली पहली खिलाड़ी होंगी। साथ ही निशानेबाजी और एथलेटिक्स को छोड़ दिया जाए तो किसी भी खेल के फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं सिंधू।
रियो ओलंपिक में सिंधू के 5 कारनामें जिसने बनाया उन्हें महान
तीसरा, फाइनल में यूं तो सिंधू की नजर स्वर्ण पर होगी, लेकिन हारने की सूरत में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा। ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वह देश की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। इससे पहले 4 खिलाड़ी देश के लिए कांस्य पदक जीत चुकी हैं।