फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले तीन मैचों में मिली करारी हार, अब चौथे वन-डे में कीवी गेंदबाज का है बेहद खास प्लान

Wed, 30 Jan 2019 05:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 30 Jan 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Santner says Our execution has been off, need to take wickets in middle overs
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : bcci

न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सैंटनर को लगता है कि उनकी टीम का बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पाना भारत के खिलाफ वर्तमान वन-डे सीरीज में महंगा साबित हुआ है और उनका लक्ष्य गुरुवार को हैमिल्टन में होने वाले चौथे मैच में इसमें बदलाव करना है। 


 

Mitchell Santner says Our execution has been off, need to take wickets in middle overs
मिशेल सैंटनर

न्यूजीलैंड को पहले तीन मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा और अब बाकी बचे दो मैचों में वह प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगा। सैंटनर ने चौथे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमारी रणनीति बहुत अच्छी थी लेकिन हम उसका सही समय पर सही उपयोग नहीं कर पाए। हमें पहले दस ओवरों में और यहां तक कि पहले पांच ओवरों में दो विकेट लेने चाहिए।' 

Mitchell Santner says Our execution has been off, need to take wickets in middle overs
मिचेल सैंटनर

उन्होंने कहा, 'प्रत्येक मैच में उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की। हमारे लिये बीच के ओवरों में विकेट लेना महत्वपूर्ण है। हमें आक्रामक बने रहना होगा।' भारत के दमदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी नहीं चल पाये और केवल एक बार ही 200 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mitchell Santner says Our execution has been off, need to take wickets in middle overs
mitchell santner

सैंटनर ने कहा, 'बल्लेबाजी में हम पूरी पारी के दौरान अच्छी साझेदारियां निभाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पिछले मैच में रोस टेलर और टॉम लैथम के बीच अच्छी साझेदारी देखी लेकिन इसके बाद हमने दो विकेट गंवा दिए और फिर बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। उन्होंने पहले दस ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हम अपेक्षित शुरुआत हासिल नहीं कर पाए।' 

विज्ञापन
Mitchell Santner says Our execution has been off, need to take wickets in middle overs
मिचेल सैंटनर

उन्होंने कहा, 'अगर हम पहले दस ओवरों में विकेट बचाए रखते हैं तो फिर अंतिम ओवरों के लिये बेहतर नींव रख सकते हैं। हमारे पास बाद में कुछ अच्छे आक्रामक बल्लेबाज हैं और हम बहुत अच्छा स्कोर बना सकते हैं।'भारतीय स्पिनरों के बारे में सैंटनर ने कहा, 'वे अभी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वे थोड़ी धीमी गति से गेंद करते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें हमारी तुलना में पिच से भी अधिक मदद मिल रही है।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed