माइकल फेल्प्स ने ओलंपिक में अब तक 22 गोल्ड मेडल जीते जो अपने आप में ओलंपिक रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने के मामले में फेल्प्स के बाद दूसरे नंबर कौन एथलीट है? पूर्व सोवियत संघ की जिमनास्ट लारिसा लातनिना ने 1956 से 1964 के ओलंपिक खेलों के दौरान कुल नौ गोल्ड मेडल जीते थे।
माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड
2 of 8
माइकल फेल्प्स
- फोटो : Getty
लेकिन आधुनिक ओलंपिक खेलों से पहले के प्राचीन ओलंपिक खेलों के दौरान एक एथलीट ऐसा था जिसने 12 इवेंट में जीत हासिल की थी और उनके कारनामे को फेल्प्स रियो ओलंपिक में ही पीछे छोड़ पाए हैं।
माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड
3 of 8
माइकल फेल्प्स
- फोटो : getty
दरअसल, माइकल फेल्प्स ने अब तक जो 22 गोल्ड मेडल जीते हैं, इसमें से 9 तो रिले टीम के गोल्ड मेडल हैं। ऐसे में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल के हिसाब से देखें तो फेल्प्स ने रियो में अपना 13वां गोल्ड जीत कर लियोनेड्स ऑफ रोड्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।
माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड
रोड्स ने ईसा से 164 साल पूर्व, 160 साल पूर्व, 156 साल पूर्व और 152 साल पूर्व में आयोजित लगातार चार ओलंपिक खेलों में अलग-अलग तरह के 3 रेसों में जीत हासिल की थी। उस दौर में विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर या फिर ब्रांज मेडल देने का चलन नहीं था, केवल जैतून की पत्तियां दी जाती थीं।
माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड
5 of 8
रियो ओलंपिक 2016
- फोटो : Getty
रोड्स ने करीब 200 मीटर, 400 मीटर की रेस और कवच पहनकर होने वाले रेसों में लगातार चार ओलंपिक में जीत हासिल की। एक ही ओलंपिक में 3 इवेंट में जीत हासिल करने वाले एथलीट को ट्रिपलर कहा जाता है।