फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चानू ने घर वालों से लड़कर देश को 22 साल बाद दिलाया गोल्ड मेडल, इसलिए रोक रही थी मां

Fri, 01 Dec 2017 01:52 PM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Fri, 01 Dec 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Meerabai Chanu won gold medal in World Weightlifting Championships after 22 years
मीराबाई चानू - फोटो : Facebook
सैखोम मीराबाई चानू ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्नैच में कुल 194 किग्रा - 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा वजन उठाकर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। चानू वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में कर्णम मल्लेश्वरी के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय भरत्तोलक हैं। लेकिन उन्हें यह मेडल जीतने के लिए एक बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी थी... आइए एक नजर डालते हैं उनके चैंपियन बनने के सफर पर
Meerabai Chanu won gold medal in World Weightlifting Championships after 22 years
मीराबाई चानू - फोटो : Facebook
चानू को इस गोल्ड मेडल को अपने और देश के नाम करने के लिए एक बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी। दरअसल 22 नवंबर को चानू की बड़ी बहन शाया की शादी थी लेकिन चानू अपनी बहन की शादी छोड़ अमेरिका के आनाहिम में आयोजित वेटलिफ्टिंग के वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए खेल रही थीं। 
Meerabai Chanu won gold medal in World Weightlifting Championships after 22 years
मीराबाई चानू - फोटो : Facebook
मेडल जीतने के बाद चानू ने कहा कि यह गोल्ड मेडल मेरी बहन के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट है। मैं उसकी शादी में शामिल नहीं हो पाई क्योंकि मैं यह चैंपियनशिप में हिस्सा लेने अमेरिका आई हुई थी। मैं रियो ओलंपिक की उन बुरी यादों को भी मिटाना चाहती थी, जहां मैं मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerabai Chanu won gold medal in World Weightlifting Championships after 22 years
मीराबाई चानू - फोटो : Facebook
मेरे घर में मेरे इस फैसले से सभी नाराज थे कि मैं बहन की शादी छोड़कर कॉम्पिटिशन में जा रही हूं। मैं उन सभी के गुस्से को समझ सकती हूं। मैंने कहा था कि मैं उन सभी के लिए ये कॉम्पिटिशन जीततकर आऊंगी और अपनी प्यारी बहन के लिए गोल्ड मेडल जीतूंगी। मैंने अपना वादा पूरा किया। मेरी मां ने मुझसे कहा कि हमें तुम पर नाज है अब पूरा गांव तुम्हारे स्वागत का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
Meerabai Chanu won gold medal in World Weightlifting Championships after 22 years
मीराबाई चानू - फोटो : Facebook
बता दें कि चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले 85 किग्रा तक का भार सफलतापूर्वक उठाया और इसके बाद 109 किग्रा भार भी उठा लिया। उन्होंने देश को इस कॉम्पिटिशन में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। देश को पहला गोल मेडल 1995 में मल्लेश्वरी ने दिलाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed