फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वप्ना के सोना जीतते ही मां की आंखों में छलके आंसू, अब सरकार ने भी दी दोहरी खुशी

Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
mamta banerjee announces 10 lakh and gov job for gold medalist swapna burman in asian games 2018
स्वप्ना बर्मन

इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों में हेप्टाथलन में देश के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन को राज्य सरकार 10 लाख रुपये का नकद इनाम और सरकारी नौकरी देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसका एलान किया। पश्चिम बंगाल एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कमल मैत्र ने बताया कि पर्यटन मंत्री गौतम देब ने गुरुवार को जलपाईगुड़ी जाकर स्वप्ना के घरवालों से मुलाकात की और फोन पर मुख्यमंत्री से स्वप्ना की मां की बात कराई। 

mamta banerjee announces 10 lakh and gov job for gold medalist swapna burman in asian games 2018
स्वप्ना बर्मन

मैत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वप्ना को 10 लाख रुपये नकद इनाम के साथ ही सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया है। देब ने स्वप्ना के घर पर लगभग आधा घंटा बिताया और उन्होंने भी परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। मैत्र ने बताया कि स्वप्ना तीन या चार सितंबर को स्वदेश लौटेगी। एसोसिएशन जलपाईगुड़ी के इस गोल्डन गर्ल का अभिनंदन समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है।

mamta banerjee announces 10 lakh and gov job for gold medalist swapna burman in asian games 2018
स्वप्ना बर्मन

जलपाईगुड़ी के गरीब परिवार की 21 साल की स्वप्ना ने जकार्ता में 6026 के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ देश को हेप्टाथलन में पहला स्वर्ण पदक दिला कर नया इतिहास रच दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली समेत तमाम लोग स्वप्ना को इस उपलब्धि के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं। स्वप्ना बेहद गरीबी में पली-बढ़ी है और अपनी मेहनत व लगन के बूते उसने यह मुकाम हासिल किया है। खराब जूतों की वजह से उसे दौड़ने में काफी दिक्कत होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mamta banerjee announces 10 lakh and gov job for gold medalist swapna burman in asian games 2018
स्वप्ना बर्मन

स्वप्ना के पिता पंचानन बर्मन एक रिक्शा वैन चला कर अपने परिवार का पेट पालते थे। लेकिन दिल का दौरा पड़ने के बाद अब वे घर पर ही रहते हैं। उसकी मां बासना देवी दूसरों के घर में बर्तन मांजती है और चाय बागान में पत्तियां तोड़ती है। खेलों के प्रति अपनी सबसे छोटी बेटी की दिलचस्पी देख कर स्वप्ना के पिता अपने कच्चे मकान के पीछे खेतों में बांस की बल्लियां गाड़ देते थे ताकि सपना ऊंची कूद का अभ्यास कर सके। 

विज्ञापन
स्वप्ना बर्मन

स्कूल से लौटने के बाद वह वहीं अभ्यास करती थीं। स्कूली प्रतियोगिता में ऊंची कूद में पहला स्थान हासिल करने के बाद स्वप्ना की मां भी लगातार उसका हौसला बढ़ाती रहती थीं। उसकी मां उसे जलपाईगुड़ी खेल परिसर मैदान में छोड़ आती थीं ताकि उसके अभ्यास में खलल नहीं पडे़। स्वप्ना को यहां तक पहुंचाने में उसके कोच सुभाष सरकार की भी अहम भूमिका रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed