WWE सुपरस्टार जॉन सीना की गर्लफ्रेंड निकी बेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 41 वर्षीय जॉन सीना से अलग होने के बाद निकी के बारे में जानकारी मिली है कि वह एक बार फिर डेटिंग कर रही हैं। टोटल बेला की स्टार को हालांकि डेटिंग इतनी उत्सुक नहीं लग रही है, लेकिन वह रोमांस खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
2 of 5
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : WWE
हाल ही में निकी बेला ने यूएस वीकली से बातचीत करते हुए कहा, 'डेटिंग वाली जिंदगी उदास करती है, लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिसमें बहुत मजा आता है। मैं अभी काफी व्यस्त रहती हूं और अपनी बहन के साथ जो भी करती हूं, उसका आनंद लेती हूं। इससे बहुत अच्छा अनुभव मिलता है।'
3 of 5
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : WWE
डेटिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखने वाली बेला ने स्वीकार किया कि उनकी पसंदीदा डेट नाइट वह है, जिसमें निर्जीव वस्तुएं शामिल हो। निकी ने कहा, 'मैं बहुत अजीब सी हूं। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, मैं आमतौर पर जिस व्यक्ति को डेट कर रही हूं वो नेटफ्लिक्स और ब्लैक लिकोरिस हैं। इन दोनों को डेट करने में काफी संतुष्टि महसूस होती है।'
4 of 5
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : twitter
निकी बेला और जॉन सीना ने जुलाई में अपना रिश्ता आधिकारिक रूप से समाप्त कर लिया था। अप्रैल में सीना-बेला ने शादी तोड़ने का फैसला लिया था। 34 वर्षीया बेला ने कहा, 'अपनी सगाई की घोषणा के बाद हमने अपने रिश्ते को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास जरूर किया ताकि शादी कर सके। मगर काफी समय महसूस करने के बाद हमने आधिकारिक रूप से दूर होने का फैसला किया।'
बकौल निकी बेला, 'मेरी एक व्यक्ति से छह साल तक बहुत ही मधुर संबंध रहे। मेरे मन में जॉन के लिए काफी इज्जत है, लेकिन मुझे पता है कि उनसे दूर रहना मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ है।'