फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2018: चौथे दिन भारत की गोल्डेन शुरुआत, इन खिलाड़ियों के खाते में आए मेडल

Sun, 08 Apr 2018 06:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
indias golden start in Commonwealth Games 2018 in Gold Coast 4th day
मनु भाकर और हीना सिद्धू

21वें कॉमनवेल्थ के चौथे दिन की भारत की गोल्डेन शुरआत हुई। गोल्ड कोस्ट में रविवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। सुबह की शुरुआत के साथ ही भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल आया। कुल मिलाकर चौथे दिन भारत के खाते में 5 मेडल आए। कुल मिलाकर भारत ने अभी तक के मुकाबले में 11 मेडल अपने नाम दर्ज किया, जिसमें  6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। आइजे जानते चौथे दिन किन-किन खिलाड़ियों ने मेडल पर कब्जा कियाः-


 

indias golden start in Commonwealth Games 2018 in Gold Coast 4th day
पूनम यादव

भारतीय महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 69 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल 222 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। उन्होंने इंग्लैंड की सारा डेविस को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पूनम यादव से आगे निकलने के लिए सारा को आखिरी राउंड में कुल 128 किलोग्राम भार उठाना था, लेकिन उनके असफल प्रयास के चलते पूनम के खाते में गोल्ड आ गिरा।

indias golden start in Commonwealth Games 2018 in Gold Coast 4th day
मनु और हीना

भारत की स्टार महिला शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। आखिरी शॉट में भाकर ने 10.4 पॉइंट हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।  16 साल की मनु ने रिकॉर्ड कुल 240.9 अंकों से साथ गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं, हीना सिद्धू ने 234.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ऐलेना गालीबॉविच को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
indias golden start in Commonwealth Games 2018 in Gold Coast 4th day
रवि कुमार

पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने आखिरी शॉट में 10.2 अंकों साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस मुकाबले में उन्होंने कुल 224.1 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
indias golden start in Commonwealth Games 2018 in Gold Coast 4th day
विकास ठाकुर

भारतीय पुरुष वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने पुरुषों की 94 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेजल जीता है। विकास ने कुल 352 किग्रा भारवर्ग के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। उन्होंने पहले प्रयास स्नैच राउंड में 159 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 192 किग्रा का वजन उठाया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed