भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अनूप कुमार ने अहमदाबाद में हो रहे कबड्डी विश्वकप के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि वह संन्यास के बाद प्रो कबड्डी लीग में खेलते रहेंगे। अनूप की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है।
विश्वकप के बाद संन्यास लेंगे टीम इंडिया के कप्तान
2 of 5
अनूप कुमार
- फोटो : getty
अनूप भारत के सबसे अनुभवी और हरफनमौला कबड्डी खिलाड़ी हैं। अनूप के नेतृत्व में टीम इंडिया 2010 तथा 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। साल 2012 में अनूप को उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।
विश्वकप के बाद संन्यास लेंगे टीम इंडिया के कप्तान
3 of 5
अनूप कुमार
- फोटो : getty
अनूप ने कहा है, मेरे लिए अब राष्ट्रीय जिम्मेदारियों से मुक्त होने का समय आ गया है। अब मैं खुद को पूरी तरह पेशेवर कबड्डी में झोंकना चाहता हूं। राष्ट्रीय टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिले, इसलिए मैं इस वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से मुक्त होना चाहता हूं।
विश्वकप के बाद संन्यास लेंगे टीम इंडिया के कप्तान
4 of 5
अनूप कुमार
- फोटो : getty
अनूप का कहना है कि उनका सबसे बड़ा सपना कबड्डी वर्ल्ड कप जीतना है और उनकी टीम इस सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अनूप को उम्मीद है कि उनका और उनकी टीम का यह सपना सच होगा। हमारे देश में बड़ी संख्या में प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी हैं और अब उनके सामने देश को कबड्डी का सिरमौर बनाए रखने की चुनौती है।
विश्वकप के बाद संन्यास लेंगे टीम इंडिया के कप्तान
विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ईरान से होना है। भारत को कबड्डी विश्कप के पहले मैच में दक्षिण कोरिया से हार मिली थी। कोरिया की टीम ग्रुप ए में सभी मैच जीतकर पहले पायदान पर है। यदि भारत फाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला कोरिया से होगा। अनूप कुमार भी फाइनल में कोरिया से हिसाब चुकता कर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी को अलविदा कहना चाहेंगे।