फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूट गया अंडरटेकर का बड़ा रिकॉर्ड, 6 फुट 5 इंच के खतरनाक सुपरस्टार ने ठोकी ताल

Mon, 21 Dec 2020 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 21 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Drew McIntyre breaks The Undertakers record of most days as combined WWE Champion
अंडरटेकर और ड्रू मैकइंटायर - फोटो : ट्विटर

साल 2020 कई मायनों में अकल्पनीय रहा। दुनिया ने वो सबकुछ देख लिया जो वो कभी नहीं चाहता था। अंडरटेकर का WWE से संन्यास लेना भी इसी का हिस्सा था। अंडरटेकर अपने करियर में कुल 4 बार वर्ल्ड चैंपियन बने और चार बार में वो 234 दिनों तक चैंपियनशिप बेल्ट को अपने पास रख पाए थे। अब उनका रिकॉर्ड टूट गया है।

Drew McIntyre breaks The Undertakers record of most days as combined WWE Champion
ड्रू मैकइंटायर - फोटो : ट्विटर @DMcIntyreWWE

जी हां! आपने ठीक सुना। WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया है। 'द स्कॉटिश साइकोपैथ' के चैंपियन बने रहने की संख्या 235 दिनों पर जा पहुंची है। इसी के साथ वह सर्वाधिक दिनों तक चैंपियन बने रहने के मामले में अंडरटेकर से आगे निकल चुके हैं।

Drew McIntyre breaks The Undertakers record of most days as combined WWE Champion
हल्क होगन - फोटो : getty

अपने करियर में सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड महान प्रो रेसलर ब्रूनो सम्मार्टिनो के नाम है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। ब्रूनो सम्मार्टिनो 4,040 दिनों तक चैंपियन बने रहे थे, इस लिस्ट में दूसरा नाम हल्क होगन का है, जो छह बार चैंपियन बने और करियर में 2,185 दिन तक चैंपियन बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drew McIntyre breaks The Undertakers record of most days as combined WWE Champion
ड्रू मैकइंटायर - फोटो : ट्विटर @DMcIntyreWWE

ड्रू मैकइंटायर कई बार अंडरटेकर के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि WWE एक्सट्रीम रूल्स 2019 में इनका मैच हुआ लेकिन वो एक टैग टीम मैच रहा, जिसमें मैकइंटायर ने शेन मैकमैहन के साथ टीम बनाकर अंडरटेकर और रोमन रेंस की टीम का सामना किया। अगर दोनों पहलवान कभी आपस में टकराएंगे तो मैच जरूर धमाकेदार साबित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed