ब्राजील में बहनों की एक तिकड़ी पूरी दुनियाभर में छाईं हुईं हैं। बॉडीबिल्डिंग करने वालीं यह तीन बहनें साओ पाओलो शहर की रहने वालीं हैं। तीनों के नाम क्रमश: एड्रियाना, एलेसेंड्रा और एंड्रिया है। आखिर इन बहनों में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें लगातार सुर्खियां मिल रहीं हैं, उसपर डालते हैं एक नजर...
2 of 4
बॉडीबिल्डर बहनों की तिकड़ी
- फोटो : social media
एकदम हूबहू दिखने वालीं यह बहनें एक ही सैलून, जिम और जीवनशैली का इस्तेमाल करती हैं। हेयर स्टाइल एक सा रखती हैं। एक ही डॉक्टर से प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं और तो और एक जैसे फिगर पाने के लिए तीनों ही खाने में एक सी डाइट मसलन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की बराबर मात्रा लेतीं हैं। शायद यही वजह है कि जब मंच से वह अपने कटीली मांसपेशियां दिखाती हैं तो दर्शक दांतों तले अंगुली चबा बैठते हैं।
3 of 4
बॉडीबिल्डर बहनों की यह तिकड़ी
- फोटो : social media
इन बहनों के बॉडीबिल्डिंग ट्रेनर गुइलहर्मे ने बताया कि उनको विश्वास नहीं हुआ जब उन्हें पता चला कि वह पहली बार एक समान दिखने वाली बॉडीबिल्डर तिकड़ी को ट्रेन करने जा रहे हैं। इन तीनों की शक्ल इतनी मिलती है कि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान जज भी चकरा जाते हैं और निर्णय सुनाने से पहले सिर खुजाने लगते हैं। कारण स्पष्ट है, शायद पहचानने में ही मुश्किल होती होगी।
4 of 4
बॉडीबिल्डर बहनों की यह तिकड़ी
- फोटो : social media
एलेसेंड्रा अपनी बहनों से रिश्ते के बारे में बताते हुए कहती हैं कि हम तीनों का संबंध बाकियों से ज्यादा मजबूत इसलिए है क्योंकि हम सभी काम एक-दूसरे के साथ मिल-जुल कर करते हैं। इन बहनों ने अपनी आगामी योजनाओं के बारे में भी बात की। तीनों लिंजरी व्यवसाय में अपने हाथ आजमाना चाहती हैं। अपने व्यवसाय में पैसे की बचत के लिए तीनों अपने सुंदर शरीर का इस्तेमाल ब्रांड के प्रचार के रूप में करेंगी।