फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एक दूसरे की फोटोकॉपी हैं बॉडीबिल्डर बहनों की यह तिकड़ी, जज भी खा जाते हैं धोखा

Sun, 13 Oct 2019 08:00 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 13 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Brazil three sisters are Worlds only bodybuilding triplets
बॉडीबिल्डर बहनों की तिकड़ी - फोटो : social media

ब्राजील में बहनों की एक तिकड़ी पूरी दुनियाभर में छाईं हुईं हैं। बॉडीबिल्डिंग करने वालीं यह तीन बहनें साओ पाओलो शहर की रहने वालीं हैं। तीनों के नाम क्रमश: एड्रियाना, एलेसेंड्रा और एंड्रिया है। आखिर इन बहनों में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें लगातार सुर्खियां मिल रहीं हैं, उसपर डालते हैं एक नजर...

Brazil three sisters are Worlds only bodybuilding triplets
बॉडीबिल्डर बहनों की तिकड़ी - फोटो : social media

एकदम हूबहू दिखने वालीं यह बहनें एक ही सैलून, जिम और जीवनशैली का इस्तेमाल करती हैं। हेयर स्टाइल एक सा रखती हैं। एक ही डॉक्टर से प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं और तो और एक जैसे फिगर पाने के लिए तीनों ही खाने में एक सी डाइट मसलन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की बराबर मात्रा लेतीं हैं। शायद यही वजह है कि जब मंच से वह अपने कटीली मांसपेशियां दिखाती हैं तो दर्शक दांतों तले अंगुली चबा बैठते हैं।

Brazil three sisters are Worlds only bodybuilding triplets
बॉडीबिल्डर बहनों की यह तिकड़ी - फोटो : social media

इन बहनों के बॉडीबिल्डिंग ट्रेनर गुइलहर्मे ने बताया कि उनको विश्वास नहीं हुआ जब उन्हें पता चला कि वह पहली बार एक समान दिखने वाली बॉडीबिल्डर तिकड़ी को ट्रेन करने जा रहे हैं। इन तीनों की शक्ल इतनी मिलती है कि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान जज भी चकरा जाते हैं और निर्णय सुनाने से पहले सिर खुजाने लगते हैं। कारण स्पष्ट है, शायद पहचानने में ही मुश्किल होती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brazil three sisters are Worlds only bodybuilding triplets
बॉडीबिल्डर बहनों की यह तिकड़ी - फोटो : social media
एलेसेंड्रा अपनी बहनों से रिश्ते के बारे में बताते हुए कहती हैं कि हम तीनों का संबंध बाकियों से ज्यादा मजबूत इसलिए है क्योंकि हम सभी काम एक-दूसरे के साथ मिल-जुल कर करते हैं। इन बहनों ने अपनी आगामी योजनाओं के बारे में भी बात की। तीनों लिंजरी व्यवसाय में अपने हाथ आजमाना चाहती हैं। अपने व्यवसाय में पैसे की बचत के लिए तीनों अपने सुंदर शरीर का इस्तेमाल ब्रांड के प्रचार के रूप में करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed