फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badminton Ranking: लक्ष्य सेन टॉप-10 में पहुंचे, त्रिसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

Tue, 22 Mar 2022 07:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Mar 2022 07:05 PM IST
सार

उत्तराखंड के रहने वाले 20 वर्षीय लक्ष्य ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय बने थे। वे अगर खिताब जीत लेते तो टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाते।

विज्ञापन
Badminton ranking Lakshya Sen moves into top-10 Treesa Jolly Gayatri Gopichand achieve career-best ranking check pv sindhu and saina nehwal rank
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंच गए हैं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हारने वाले लक्ष्य को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। फाइनल तक का सफर तय करने के कारण लक्ष्य को रैंकिंग में फायदा हुआ। मंगलवार (22 मार्च) को जारी ताजा रैंकिंग में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को भी फायदा हुआ है। दोनों ने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है।
Badminton ranking Lakshya Sen moves into top-10 Treesa Jolly Gayatri Gopichand achieve career-best ranking check pv sindhu and saina nehwal rank
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड के रहने वाले 20 वर्षीय लक्ष्य ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय बने थे। वे अगर खिताब जीत लेते तो टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाते। लक्ष्य को रैंकिंग में दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 11वें से नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
Badminton ranking Lakshya Sen moves into top-10 Treesa Jolly Gayatri Gopichand achieve career-best ranking check pv sindhu and saina nehwal rank
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य के खाते में 74,786 अंक हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन सिंगापुर के लो कीन यू को पीछे छोड़ दिया। सेन को ऑल इंग्लैंड के फाइनल में ओलंपिक चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badminton ranking Lakshya Sen moves into top-10 Treesa Jolly Gayatri Gopichand achieve career-best ranking check pv sindhu and saina nehwal rank
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व वर्ल्ड जूनियर नंबर एक खिलाड़ी लक्ष्य सेन भारत के नंबर एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में किदांबी श्रीकांत को पीछे छोड़ा था। श्रीकांत 12वें स्थान पर खिसक गए थे। सेन ने स्विस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने थकान के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया।
विज्ञापन
Badminton ranking Lakshya Sen moves into top-10 Treesa Jolly Gayatri Gopichand achieve career-best ranking check pv sindhu and saina nehwal rank
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को 12 स्थानों का फायदा हुआ। दोनों अब 34वें स्थान पर पहुंच गई हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। त्रिसा और गायत्री ने पहली बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया था। दोनों को रिजर्व लिस्ट से मुख्य ड्रॉ में जगह दी गई थी। त्रिसा और जॉली ने क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी ली सोही और शिन सेउंगचेन को हराकर सनसनी मचा दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed