फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से दुखी चैंपियंस, दिल खोलकर दे रहे हैं दान

Fri, 10 Jan 2020 09:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jan 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Australian bushfires Lewis Hamilton Serena and fellow sports stars donate Money to victims
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से लोग तो प्रभावित हो ही रहे हैं बड़ी संख्या में जानवर भी इसमें जल गए हैं। इस आग से काफी नुकसान हो चुका है। आग की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनिया भर के खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न ने अपनी बैगी ग्रीन नीलाम की तो अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अपनी ड्रेस नीलाम करेंगी। छह बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन भी पीड़ितों के लिए पैसा देंगे। इससे पहले निक किर्गियोस, डि मिनौर, एश्ले बार्टी, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस लिन भी मदद को हाथ बढ़ा चुके हैं।

Australian bushfires Lewis Hamilton Serena and fellow sports stars donate Money to victims
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्न की बैगी ग्रीन से मिले 4.88 करोड़

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर वॉर्न की टेस्ट कैप (बैगी ग्रीन) करीब 4.88 करोड़ रुपये (1 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर) में बिकी। वह यह राशि आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देंगे। पचास वर्षीस ने ट्वीट किया कि जिन लोगों ने इस बोली में हिस्सा लिया उनका धन्यवाद। बोली की प्रक्रिया छह जनवरी से शुरू हुई थी और 10 जनवरी की सुबह तक चली। उस दिन कुछ घंटों में बोली करीब 1.5 करोड़ को पार कर गई थी। वॉर्न ने टेस्ट करियर में खेले सभी 145 मैचों में यही कैप पहनी थी। उन्होंने 708 विकेट लिए थे। इस कैप के लिए सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को वॉर्न का ऑटोग्राफ किया हुआ एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

Australian bushfires Lewis Hamilton Serena and fellow sports stars donate Money to victims
सेरेना विलियम्स - फोटो : social media

सेरेना नीलाम करेंगी अपनी ड्रेस

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना आग पर काबू पाने में जुटे फायर फाइटर्स की मदद के लिए इस साल अपने पहले टूर्नामेंट में पहनने वाली ड्रेस नीलाम करेंगी। इस ड्रेस पर उनका ऑटोग्राफ भी होगा। यह नीलामी शनिवार को होगी। नाइकी ने उनके लिए विशेष रूप से यह ड्रेस बनाई थी। यह उन्होंने ऑकलैंड में पहले दौर में इटली की कैमिला जॉर्जी के खिलाफ पहनी थी। सेरेना ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मेरे कई मित्र हैं। मैं अपने घर और ऑस्ट्रेलिया में हर दिन लोगों से पूछती रहती हूं कि मैं क्या कर सकती हूं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian bushfires Lewis Hamilton Serena and fellow sports stars donate Money to victims
लुइस हैमिल्टन - फोटो : pti

हैमिल्टन ने दिए 3.55 करोड़ 

छह बार के विश्व चैंपियन ब्रिटेन के हैमिल्टन ने करीब 3.55 करोड़ (500,000 डॉलर) देने की घोषणा की। उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया में जंगल में लगी आग से हो रही तबाही को देखकर मैं काफी दुखी हूं, जिसमें लोगों और जानवरों को इतना कुछ झेलना पड़ रहा है। मैं जानवरों, वन्यजीव स्वंयसेवकों और दमकलकर्मियों की मदद के लिए पांच लाख डॉलर दान में दे रहा हूं। अगर आप भी ऐसा कर सकते हैं तो आप भी ऐसा कीजिए। ’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed