फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE की ग्लैमरस हसीना का खुलासा, क्यों हैं वो सबसे जुदा

Sun, 08 Oct 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 08 Oct 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
alexa bliss reveals the secret of her pink hair
एलेक्सा ब्लिस - फोटो : twitter

मौजूदा रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई रोचक खुलासे किए। ब्लिस ने इंटरव्यू के दौरान मिक्की जेम्स के खिलाफ विवाद, टीवी सीरिज, टोटल डिवाज में नई भूमिका जैसे कई विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग के बाल रखने का भी कारण बताया।

alexa bliss reveals the secret of her pink hair
एलेक्सा ब्लिस - फोटो : twitter

ब्लिस ने कहा कि बाल का रंग इसलिए गुलाबी है क्योंकि उनका मानना है कि गुलाबी रंग ताकत का प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गुलाबी रंग "गर्ली " लगता है , लेकिन उनके लिए यह साहस और ताकत का प्रतीक है। WWE सुपरस्टार ने साथ ही यह दावा भी किया कि गुलाबी बाल उन्हें अन्य महिला सुपरस्टारों से अलग करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करते हैं।

alexa bliss reveals the secret of her pink hair
एलेक्सा ब्लिस - फोटो : twitter
एलेक्सा स्तन कैंसर के रोगियों का अपने तरीके से समर्थन कर रहीं है, जो कि उनके गुलाबी रंग का बाल कराने के फैसले का एक अन्य प्रमुख कारण है। उन्हें लगता है कि यह स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों के साथ जुड़ने में मदद करता है। वह सभी महिलाएं, जिन्होंने स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीती है, उन्हें बोल्ड और स्वतंत्र रूप में अंकित  करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
alexa bliss reveals the secret of her pink hair
एलेक्सा ब्लिस - फोटो : twitter

स्मैकडाउन की पूर्व विमेंस चैंपियन ने साथ ही कहा कि स्तन कैंसर से लड़कर जीवित रहने वाली सभी महिलाएं हैं, उनमें से कुछ बहुत प्रेरणादायक हैं। वो इनमें से कुछ लोगों से मिल भी चुकी हैं। दो बार Raw विमेंस चैंपियन जानती है कि यह उनके कैरियर में अगला कदम है, और वास्तव में टोटल डिवाज WWE के लिए अधिक प्रशंसकों को आकर्षित करने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
alexa bliss reveals the secret of her pink hair
एलेक्सा ब्लिस - फोटो : twitter

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह मेरा अगला कदम उन लोगों के लिए अवसर खोलता है, जो WWE नहीं देखते हैं और दर्शकों को हमारी दुनिया के बारे में बताने मदद करता हैं।' एलेक्सा इस समय मिक्की जेम्स के साथ एक विवाद में है और इस साल टीएलसी पे-पर-व्यू में जेम्स के खिलाफ अपने Raw विमेंस चैंपियनशिप के खिताब का बचाव करेंगी। जहां तक उनकी टोटल डिवाज में उनकी भूमिका का सवाल है, सभी डिवाज फैंस को अगले महीने 1 नवंबर 2017 को सातवें सीज़न के प्रीमियर के दौरान अपने टीवी सेट पर देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed