राजधानी रियो 31वें ओलंपिक की भव्य मेजबानी के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। अभी रियो बहुत व्यस्त शहर हो गया है क्योंकि दुनियाभर के खिलाड़ी और पर्यटक अब वहां पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से पहले वहां अभी उद्घाटन समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उद्घाटन की तैयारियों से जुड़ी 8 बेहद दिलचस्प बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
रियो ओलंपिक खेलों का उद्घाटन भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। भारत और ब्राजील के बीच साढ़े 8 घंटे यानी 8:30 घंटे का अंतर है। भारतीय स्टैंडर्ड टाइम (आईएसटी) ब्राजील से साढ़े 8 घंटे आगे है।
उद्घाटन समारोह रियो के मशहूर स्टेडियम माराकाना स्टेडियम में होगा जहां 2014 में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था।
रियो के माराकाना स्टेडियम में 78 हजार से ज्यादा दर्शक बैठ सकते हैं।
उद्घाटन समारोह का प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क करेगा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगा। हॉटस्टार पर भी यह कार्यक्रम दिखेगा।